80 करोड़ में कैटरीना कैफ-विकी कौशल ने अपनी शादी के सारे वीडियो बेचे, करोड़ों की डील साइन, details
विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी को मीडिया से दूर रखा है। 9 दिसंबर यानी कि आज विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे से शादी कर लेंगे। मुमकिन है कि शादी की कोई खास तस्वीर विकी कौशल और कैटरीना कैफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं। जैसा कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने किया था।
इसके साथ यह भी चर्चा हो रही है कि आखिर क्यों विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने राजस्थान में शादी करने के फैसले को सार्वजनिक नहीं किया। साथ ही शादी में पहुंचने वाले गेस्ट को भी किसी भी तरह की तस्वीर और फोटो को वायरल करने या फिर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की इजाजत नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आ रही है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खास फुटेज लोगों के सामने तो जरूर आएगी लेकिन ओटीटी प्लेटफार्म के जरिए। एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि एक खास ओटीटी प्लेटफॅार्म ने विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के राइट्स ले लिए हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो को 80 करोड़ रुपए में बेचा
इसी वजह से दोनों की शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखने के लिए राजस्थान की इस छोटी लेकिन खास जगह को चुना गया है। राजस्थान के सवाई माधोपुर सेंस फोर्ट में विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी कर रहे हैं। एक वेबसाइट की खबर अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के सभी वीडियोज और फोटोज ओटीटी प्लेटफॅार्म अमेजन प्राइम वीडियो को 80 करोड़ रुपए में बेचा गया है।

विकी और कैटरीना की रॅायल शादी
ऐसे में शादी होने के एक महीने के भीतर विकी कौशल और कैटरीना कैफ की इस शादी का खास टीजर जारी होगा। जिसके बाद फैंस सीधे ओटीटी पर विकी और कैटरीना की रॅायल शादी को देख सकेंगे। बताया जा रहा है कि इसी वजह से विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने मेहमानों से एक एग्रीमेंट भी साइन करवाया है।

120 से अधिक वीआईपी गेस्ट
जिसके अनुसार शादी की कोई भी तस्वीर या वीडियो को इंटरनेट पर शेयर करने या फिर किसी को भी भेजने की अनुमति नहीं है। विकी और कैटरीना कैफ की शादी में 120 से अधिक वीआईपी गेस्ट पहुंचे हैं। बॅालीवुड के भी कई बड़े चेहरे इस शादी का चेहरा होंगे। विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर की शाम को होगी।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की एक झलक
11 दिसंबर तक विकी कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान में ही रहेंगे इसके बाद दोनों फिर से मुंबई के लिए रवाना होंगे।मीडिया के सामने दोनों एक साथ जल्द बतौर पति-पत्नी नजर आयेंगे। फैंस को भी इंतजार है कि उन्हें कम विकी कौशल और कैटरीना कैफ की एक झलक देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











