..................... katrina kaif and vicky kaushal wedding salman khan bodyguard shera special security। कैटरीना कैफ- विकी कौशल शादी सलमान खान बॅाडीगार्ड शेरा की खास सिक्योरिटी - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ- विकी कौशल शादी : सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की सुरक्षा पर कड़ी नजर, करेंगे ये बड़ा काम !

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में सबसे अहम सुरक्षा और तस्वीरों और वीडियो का लीक ना होना माना जा रहा है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का जश्न 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक जारी रहेगा। विकी कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे।

इसके लिए राजस्थान के 700 साल पुराने किले सिक्स सेंस फोर्ट को चुना गया है। सलमान खान अपनी पुरानी दोस्त कैटरीना कैफ की शादी का हिस्सा होंगे या नहीं यह तो जल्द पता चल जाएगा। लेकिन सलमान खान ने कैटरीना कैफ की शादी में किसी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए जिम्मेदारी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने ली है।

Salman Khan, Katrina Kaif, Vicky Kaushal

मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की एजेंसी पूरी तरह से विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का काम संभाल रही है। 120 से अधिक वीआईपी गेस्ट विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का हिस्सा होंगे। ऐसे में अधिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की एजेंसी को दी गई है। इस पर अभी तक शेरा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विकी कैटरीना की शादी

विकी कैटरीना की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेरा की सिक्योरिटी की टीम बरवाड़ा फोर्ट पहुंच चुकी है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में किसी को फोन ले जाने की अनुमति नहीं हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी के सभी इवेंट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक नहीं करना चाहते हैं।

शेरा की सिक्योरिटी कंपनी

शेरा की सिक्योरिटी कंपनी

शेरा की सिक्योरिटी कंपनी के साथ राजस्थान की बरवारापुलिस भी विकी और कैटरीना की शादी की सुरक्षा पर अपनी कड़ी नजर रखेगी। हालांकि भी तक भी विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। ऐसा मालूम होता है कि सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर पोस्ट कर ही विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे से शादी और रिश्ते का ऐलान करेंगे।

विकी-कैटरीना की शादी में सलमान

विकी-कैटरीना की शादी में सलमान

मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान इस शादी का हिस्सा नहीं हो पायेंगे। 10 दिसंबर से सलमान खान का डांस टूर शुरू हो रहा है। 6 दिसंबर से सलमान खान टाइगर 3 की भी शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान शादी का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि सलमान खान का परिवार इस शादी का हिस्सा हो सकता है। बता दें कि 7 दिसंबर यानी कि आज कैटरीना और विकी कौशल की मेहंदी इवेंट होगा। 8 दिसंबर को संगीत की रस्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X