कैटरीना कैफ- विकी कौशल की शादी में राजस्थान में मचेगी धूम, 45 होटल बुक, गेस्ट में सलमान, DETAILS
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ 7 से 9 दिसंबर के बीच शादी करेंगे। हालांकि अभी तक इस पर विकी कौशल या फिर कैटरीना कैफ के परिवार ने चुप्पी साध रखी है। विकी कौशल की बहन ने यह तक कह दिया है कि यह केवल एक अफवाह है।
जो ताजा रिपोर्ट सामने आ रही है उसके अनुसार विकी और कैटरीना कैफ शादी करने जा रहे हैं। जल्द दोनों इस बात का ऐलान भी करेंगे। राजस्थान के सवाई माधोपुर के आलीशान रिजॉर्ट में कैटरीनी कैफ और विकी कौशल शादी करेंगे। कोरोना महामारी के प्रभाव को कम देखते हुए विकी और कैटरीना अपनी शादी में कोई जल्दबाजी तैयारी में नहीं करना चाहते हैं। इस वजह से कोरोना की सुरक्षा का पूरा ध्यान उनकी शादी की पहली प्राथमिकता है।

इसकी वजह यह भी है कि बॅालीवुड की यह सबसे शानदार शादी होने वाली है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार रणथंभौर राजस्थान इस वक्त कोई भी होटल बुकिंग के लिए खाली नहीं है।होटल के स्टाफ ने कहा है कि 7 दिसंबर को कई सारे स्टार्स आने वाले हैं। सलमान खान का भी नाम सुनाई दिया था कि वो 9 दिसंबर को आ सकते हैं। फिर पता चला कि उनका आना कैंसल हो गया है।

विकी और कैटरीना की शादी के लिए 45 होटल बुक
कैटरीना और विकी कौशल की शानदार शादी के लिए 1 या दो नहीं बल्कि 45 होटल बुक किए जाने की खबर है। इतने सारे होटल बुक करने की वजह यह भी है कि वहां पर सारे होटल छोटे होते हैं। इस वजह से मेहमानों के हिसाब से कई सारे होटल बुक किए गए हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को एक दिन में नहीं पूरा किया जाएगा। बल्कि संगीत और मेहंदी की रस्म भी इसी होटल में होगी।

700 साल पुराना किला में विकी और कैटरीना की शादी
इस वजह से 7 से 9 दिसंबर तक तीन दिन पूरी तरह से विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का जश्न मनाया जाएगा।दोनों की शादी माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाडा में होगी जहां पर 700 साल पुराना किला है। जिसे रिजॅार्ट में बदला गया है। बताया जा रहा है कि इस शादी में इंडस्ट्री के हर बड़े स्टार को बुलाया गया है।

सलमान खान का परिवार खास मेहमान
सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग के कारण शायद नहीं पहुंच पायेंगे। लेकिन सलमान खान का परिवार इस शादी का हिस्सा जरूर बनेगा। सलमान खान की बहनें अर्पिता शर्मा और अलवीरा अग्निहोत्री कैटरीना कैफ की करीबी दोस्त हैं। करण जौहर, कबीर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, फराह खान के साथ कई स्टार्स इस शादी का हिस्सा होंगे।

तो क्या ऐसे होगी पहली शादी और फिर दूसरी बार
दूसरी तरफ यह भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि मुंबई में पहले विकी कौशल और कैटरीना कैफ कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद दोनों राजस्थान में जाकर धूमधाम से शादी करेंगे। अपनी आगामी फिल्मों के काम को देखते हुए विकी कौशल और कैटरीना कैफ का फिलहाल हनीमून का कोई प्लान नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











