राजस्थान फोर्ट में विकी कौशल- कैटरीना कैफ लेंगे सात फेरे, बॅालीवुड की सबसे आलीशान शादी
कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी को लेकर कई तरह की अपडेट सामने आ रही हैं। हाल ही में यह रिपोर्ट सामने आयी थी कि दोनों के परिवार ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल के खत्म होने के साथ विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की अभी कोई तय तारीख सामने नहीं आयी है।
बताया जा रहा है कि दिसंबर के पहले वीक में यानी कि 7 से 9 दिसंबर के बीच विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी करने जा रहे हैं। मुंबई में या फिर विदेश में किसी आलीशान जगह पर दोनों शादी नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने अपनी शादी को देसी रखने का फैसला किया है।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी के लिए राजस्थान को चुना है। राजस्थान के रंग में दोनों अपने रिश्ते को नई शुरुआत देते नजर आयेंगे। विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा में होने की रिपोर्ट आ रही है। यह पूरी तरह से एक रॉयल वेडिंग होगी।
Recommended Video

विकी- कैटरीना की राजस्थान में शादी
दोनों ने अपने प्रोफेशनल काम के साथ शादी के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। दिवाली के दिन निर्देशक कबीर खान के घर विकी कौशल और कैटरीना कैफ का रोका हुआ। कबीर खान को कैटरीना कैफ अपना भाई मानती हैं। इसी वजह से कबीर खान के घर पर दोनों ने अपने रिश्ते की नई शुरुआत करने का फैसला किया।

विकी कौशल-कैटरीना कैफ की शादी दिसंबर
बताया जा रहा है कि इस शादी की तैयारी दो महीने पहले ही शुरू हो गई थी। शादी पर कौन मेहमान होगा और किस तरह का डिजाइनर दुल्हन ड्रेस होना कैटरीना कैफ यह सारी चीजें फाइनल कर चुकी हैं। राजस्थान के इस फोर्ट में ओपन वेडिंग शादी करने के लिए दिसंबर में ठंड का समय ठीक होगा।

जल्द होगी विकी कौशल- कैटरीना कैफ की शादी का ऐलान
इस वजह से यही महीना शादी के लिए चुना गया है। यह भी रिपोर्ट है कि नवंबर महीने के खत्म होने के साथ और शादी के कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ और विकी कौशल अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं। गौरतलब है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे को बीते दो साल से अधिक समय से डेट कर रहे हैं। फिलहाल दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications