विक्की कौशल-कैटरीना कैफ को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला
बॉलीवुड के सुपरस्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ को धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी जा रही है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
मुंबई पुलिस ने कहा है कि यह मामला सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही धमकियों के बाद यह मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच भी शुरू हो गई है।
Recommended Video

हुई आरोपियों की पहचान
मुंबई पुलिस की साइबर ब्रांच ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपी कैटरीना कैफ़ को स्टॉक करता था और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर अश्लील कॉमेंट्स भी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) और 354 (डी) के तहत मामला दर्ज़ किया है। इसके अलावा आईटी एक्ट 67 (अश्लील तस्वीरें, वीडियो और कमेंट्स पोस्ट करना) तहत भी आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज हुआ है।
विक्की कौशल ने दर्ज कराई शिकायत
आपको बता दें कि यह शिकायत विक्की कौशल ने दर्ज कराई है। पिछले दिनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ मालदीव्स वेकेशन पर गए हुए थे। कैटरीना कैफ़ के जन्मदिन के मौके पर विक्की-कैटरीना अपने दोस्तों के साथ मालदीव्स छुट्टियां बिताने गए थे। उनके वेकेशन की तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थी।
आरोपी के खिलाफ लिया एक्शन
इस कपल ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। वेकेशन से वापस लौटते ही विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही धमकियों के खिलाफ एक्शन लेने का फैसला लिया और उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।


Click it and Unblock the Notifications
