रशिया जाने से पहले कैटरीना कैफ और विकी कौशल के बीच हुई अनबन? कारण हैं सगाई की खबरें!

कैटरीना कैफ और विकी कौशल का नाम काफी समय से जुड़ रहा है और अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर खबरें सामने आती रहती हैँ। लेकिन फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब दोनों में से कोई एक इस खबर पर मुहर लगाएगा। फिलहाल अफवाहें ही चल रही हैँ। लेकिन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अब जो खबर आ रही है वो काफी चौकाने वाली है। पता चला है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ के बीच अब कुछ भी पूरी तरह से सही नहीं है।

ये भी खबर है कि टाइगर 3 के लिए कैटरीना कैफ जब रशिया गईं थीं तो विकी कौशल पर वो काफी बुरी तरह से भड़क के गईं हैं। जी हां... इसका कारण दोनों की सगाई और रोका की गलत खबरें हैं।

katrina kaif, vicky kaushal, कैटरीना कैफ, विकी कौशल

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में इसको लेकर दावा किया गया है कि कैटरीना कैफ इस बात से विकी कौशल से नाराज है कि उनकी सगाई और रोका की गलत खबरें मीडिया में आ चुकी हैं।

विकी कौशल से बात की है

विकी कौशल से बात की है

लिखा ये भी है कि कैटरीना कैफ ने विकी कौशल से बात की है जो कि काफी अच्छी नहीं रही और इसके बाद वो रशिया चली गईं। हालांकि कुछ समय पहले विकी कौशल के पिता श्याम कौशल ने इस बात का खुलासा किया था कि ये सारी बाते सिवाय अफवाह के और कुछ नहीं हैं।

वक्त बताएगा क्या होगा आगे

वक्त बताएगा क्या होगा आगे

विकी कौशल और कैटरीना कैफ कुछ समय से लगातार कई मौकों पर एक साथ नजर आ रहे थे और आने वाले समय में वो साथ नजर आते हैं या नहीं ये तो वक्त बताएगा। फिलहाल मीडिया में लेकर दोनों को लेकर बातें लगातार जारी हैं।

सवाल पूछते हैं

सवाल पूछते हैं

कैटरीना कैफ ने कभी भी इस बात को लेकर मीडिया में बात नहीं की हैं। विकी कौशल और कैटरीना कैफ को कई बार चुपचाप स्पॉट किया गया है। फैंस इसको लेकर लगातार सवाल पूछते हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर कैटरीना कैफ इस समय फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और लगातार इसकी शूटिंग कर रही हैं। कुछ समय पहले वो भारत से रशिया के लिए निकलीं थीं।

अश्वत्थामा

अश्वत्थामा

इस फिल्म में एक बार फिर से वो सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं और काफी तगड़ा एक्शन करेंगी। इसके अलावा विकी कौशल की बात करें तो वो अपनी फिल्म अश्वत्थामा को लेकर खबरों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X