कैटरीना कैफ के साथ सगाई पर विकी कौशल से मां ने बोला- मिठाई तो खिला दो, सगाई हो गई है
कैटरीना कैफ और विकी कौशल को लेकर कुछ दिन पहले ये खबर सामने आयी थी कि दोनों ने सगाई कर ली है। बीते दो साल से दोनों के रिश्ते की खबर सामने आ रही है। गुपचुप तरीके से दोनों कई बार वेकेशन का भी आनंद ले चुके हैं। लेकिन अभी तक विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने रिश्ते का इजहार नहीं किया है।
इस बात से दोनों ने कभी इंकार भी नहीं किया कि वे एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इन दिनों कैटरीना कैफ जहां सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग कर रही हैं वहीं विकी कौशल भी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के काम में बिजी हैं।

इस बीच ये खबर सामने आयी कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। इसके बाद ये साफ हो गया कि ये खबर केवल एक अफवाह रही है। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है।

विकी कौशल के परिवार का रिएक्शन कैटरीना पर
जब कैटरीना कैफ के साथ विकी कौशल की सगाई की खबर सामने आयी तो उस दिन विकी कौशल के परिवार का क्या रिएक्शन रहा, इसका खुलासा विकी कौशल के भाई सनी कौशल ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सनी कौशल ने बताया कि कैटरीना और विकी कौशल की सगाई की खबर बिल्कुल भी सही नहीं है।

कैटरीना कैफ और विकी कौशल
जिस दिन ये रिपोर्ट सामने आयी थी तो हमारा परिवार हंस रहा था। सनी कौशल ने बताया कि विकी उस दिन जिम गया हुआ था। तब उस दिन ये खबर आने लगी। वह फिर घर आया। मां और पिता ने उससे मजाक में पूछा कि अरे यार तेरी सगाई हो गई है, मिठाई तो खिला दो।

विकी कौशल का सगाई पर जवाब
इस पर विकी कौशल ने कहा कि जितनी असली सगाई हुई है। उतनी असली मिठाई भी खा लो। इसके बाद हम सब लोग हंसने लगे।बता दें कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल के डेट की खबर को अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने सही बताया था।


Click it and Unblock the Notifications