कैटरीना-विक्की ने मनाई अपनी तीसरी शादी की सालगिरह, शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बोलीं- दिल तू जान तू...

Katrina Kaif and Vicky Kaushal celebrate their third wedding anniversary: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पावर कपल कहलाते हैं। बता दें कि दोनों की जोड़ी बेस्ट जोड़ी मानी जाती है। फैन्स भी दोनों को साथ देख बेहद ही खुश हो जाते हैं।
कैट-विक्की ने साथ मनाई तीसरी सालगिरह
बता दें कि आज यानी की 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की सालगिरह होती है। वहीं इस बार दोनों अपनी तीसरी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर फैन्स को बेसब्री से इंतजार था कि कपल कब कोई खास तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करेगा तो बता दें कि हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टा हैंडल पर विक्की कौशल संग खूबसूरत कोज़ी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को देख फैन्स तो दीवाने हो गए हैं।
कैटरीना ने शेयर की रोमांटिक फोटो
जी हां, हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कैटरीना और विक्की अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए विदेश गए हुए हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि कैटरीना कैफ येलो और व्हाइट टॉप पहनी नजर आ रही हैं साथ ही में कैट के खुले बार और आंखों पर चश्मा लगाया है जो उनपर काफी सूट कर रहा है। वहीं विक्की कौशल की बात करें तो विक्की ब्लैक कलर की टी-शर्ट कैप और गॉगल्स लगाए नजर आ रहे हैं। विक्की ने कैट के कंधे पर हाथ रखा हुआ है।
कैट ने लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही कैटरीना कैप्शन में लिखती हैं- 'दिल तू जान तू' बता दें कि इस तस्वीर पर फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- नजर ना लगे तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- परफेक्ट कपल। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- कैट सब ने गुड न्यूज दे दी है अब तुम कब दे रही हो।


Click it and Unblock the Notifications