कैटरीना कैफ- विकी कौशल की शादी में करोड़ों खर्च, 700 साल पुराना किला, 120 गेस्ट, कमरे की कीमत इतनी !
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान में होने जा रही है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ का परिवार राजस्थान के माधोपुर से 25 किलोमीटर दूर चौथ का बरवाड़ा होटल के सिक्स सेंस पैलेस में 7,8 और 9 दिसंबर तक जारी रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार पूरे होटल की सजावट का काम पूरा हो गया है।
शादी में आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की तरह आलीशान शादी होगी। विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का हिस्सा केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही होंगे। संगीत की रस्म के लिए पहले से ही सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहन प्रीत सिंह पहुंच गए हैं। जोधपुर में विकी और कैटरीना की शादी के लिए गेस्ट पहुंच चुके हैं।

यहां तक कि कैटरीना कैफ का परिवार ङी शादी के वेन्यू पर पहुंच चुका है। विकी और कैटरीना की शादी पंजाबी स्टाइल में होगी। इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए वहां के करीब 45 होटल बुक किए गए हैं। राजस्थान में होटल के छोटे कमरे होते हैं ऐसे में कई सारे होटल की बुकिंग की गई है। 100 बाउंसर के साथ हाई सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी
होटल के सभी स्टाफ और गेस्ट को मोबाइल नहीं रखने की इजाजत नहीं दी गई है। इसके साथ ही किसी को भी शादी से जुड़े किसी भी इवेंट का वीडियो और तस्वीरें निकालने की इजाजत नहीं दी गई है। 7 दिसंबर से वेन्यू पर प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो जाएगी। कैटरीना और विकी कौशल में जितने भी वीआईपी मेहमान होंगे उनके लिए खास कमरे का इंतजार किया गया है।

700 साल पुराने बरवाड़ा किले में यह शादी
इस हर कमरे की कीमत 60 से 80 हजार के करीब बताई जा रही है। राजस्थान के लोक कलाकार भी इस शादी की संगीत और मेहंदी की रस्म में अपनी कला को प्रस्तुत करेंगे। वहीं शादी से पहले विकी कौशल के घर पहुंची कैटरीना कैफ की तस्वीरें भी सामने आयी हैं। 700 साल पुराने बरवाड़ा किले में यह शादी होगी। 120 से अधिक मेहमान इस शादी का हिस्सा होंगे।

शादी का प्रोग्राम 6 दिसंबर से 11 दिसंबर तक
जहां पर कैटरीना कैफ साड़ी में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं कैटरीना कैफ ने विकी कौशल के घर पर जाने के लिए बैकलेस ब्लाउज पहन रखा था। कैटरीना कैफ और विकी कौशल के शादी का प्रोग्राम 6 दिसंबर से 11 दिसंबर तक जारी रहेगा। यह भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल कोर्ट मैरिज भी करेंगे। हालांकि जल्द कैटरीना कैफ और विकी कौशल अपनी शादी को लेकर जानकारी सार्वजनिक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











