सलमान की Tiger 3 में शाहरुख के बाद ऋतिक रोशन की एंट्री, जबरदस्त एक्शन से करोड़ों की कमाई !
साल 2022 की सबसे हाई बजट और बिग स्टार्स फिल्म टाइगर 3 का फैंस को इंतजार है। टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ शाहरुख खान का कैमियो भी है। लेकिन इसी के साथ ताजा जानकारी आ रही है कि ऋतिक रोशन भी एक खास रोल में टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई दे सकते है।
बॅालीवुड फैंस के लिए यह बहुत सरप्राइज होगा अगर सलमान खान, शाहरुख खान के साथ ऋतिर रोशन भी एक फ्रेम शेयर करते हुए नजर आयेंगे। यशराज बैनर एक साथ शाहरुख खान, सलमान, कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन को लाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि फिल्म रिलीज से पहले ऋतिक रोशन का कैमियो फैंस के लिए सरप्राइज ही रहेगा।

देखा जाए तो सूर्यवंशी के बाद तीन हीरो का एक साथ फ्रेम में आना हिट फॅार्मूला बन गया है। सूर्यवंशी फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी कहीं ना कहीं अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह का एक साथ आना रहा है। ठीक ऐसा ही नजारा सलमान खान की टाइगर 3 में देखने को मिल सकता है।

स्पाई थ्रिलर फिल्म बनाने की योजना
एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार यशराज बैनर स्पाई फिल्म बनाने की योजना में है। टाइगर के बाद शाहरुख खान के साथ सीरीज फिल्म तैयार की जाएगी। मुमकिन है कि यह पठान के हिट होने के बाद ठीक टाइगर सीरीज की तरह पठान सीरीज देखने को मिले। ऋतिक रोशन की वॅार पहले से ही सीरीज फिल्म के लिए तैयारी कर चुकी है।

सलमान, शाहरुख और ऋतिक के साथ एक बड़ी सीरीज का ऐलान
जैसे कि रोहित शेट्टी की कॅाप फिल्म सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी है। ठीक इसी तरह सलमान, शाहरुख और ऋतिक के साथ इसी तरह की फिल्म बनाने की प्लानिंग यशराज बैनर कर रहा है। फिलहाल यह बता दें कि अभी तक इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि टाइगर 3 में शाहरुख खान के बाद ऋतिक रोशन की एंट्री होगी या नहीं, फिलहाल टाइगर 3 का बजट 250 करोड़ से अधिक है।

टाइगर 3 की कमाई का आंकड़ा भी 300 करोड़ पार
इस बार हॅालीवुड स्तर के एक्शन सीन के साथ कैटरीना कैफ भी दमदार एक्शन सीन देते हुए नजर आयेंगी। सलमान खान की टाइगर बॅालीवुड की अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। टाइगर 3 की कमाई का आंकड़ा भी 300 करोड़ के पार होने की उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications