Shocking..ये क्या फिर से होगी जग्गा जासूस की शूटिंग..अब क्या करेंगे रणबीर !
डायरेक्टर अनुराग बसु अपनी फिल्म जग्गा जासूस के कुछ पार्ट की शूटिंग दोबारा करने के बारे में सोच रहे हैं। वह जल्द ही इसके लिए रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ से बातचीत कर सकते हैं!
एक तरफ जग्गा जासूस की रिलीज डेट पर तलवार लटकी है। इसके साथ अब अनुराग बसु अपनी इस फिल्म की शूटिंग दोबारा करने की सोच रहे हैं।
जी हां, मिली जानकारी के अनुसार डायरेक्टर अनुराग बसु की यह बहुप्रतिक्षित फिल्म रिलीज से महज कुछ महीनों पहले इस फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग की जा सकती है।
डायरेक्टर अनुराग बसु अपनी इस फिल्म के कुछ हिस्सों से नाखुश हैं। वह बिना समय गवाएं जल्द इस फिल्म के कुछ पार्ट की शूटिंग फिर से करने के बारे में सोच रहे हैं।उन्होंने इसके लिए रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ से बात की है। लेकिन कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के लिए अपने बिजी समय से वक्त निकालना मुश्किल जान पड़ता है।

रणबीर इस समय संजय दत्त की बायोपिक में बिजी हैं। वह इस फिल्म के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उनके पास जग्गा जासूस के कुछ पार्ट की फिर से शूटिंग करना नामुमकिन है।उधर दूसरी तरफ कैटरीना कैफ भी अपने प्रोफेशनल लाइफ में बिजी चल रही हैं। इसके साथ दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव भी दबे सुर में सामने आता रहा है।
ऐसा माना जा रहा था कि दोनों इस फिल्म का प्रमोशन साथ नहीं कर पायेंगे। इसकी वजह हाल ही में दोनों के बीच हुआ ब्रेकअप है। इसके साथ वह प्रमोशन के दौरान अपने निजी जिदंगी को चर्चा में नहीं लाना चाहते हैं।
बहरहाल, अब देखना ये होगा कि क्या डायरेक्टर अनुराग बसु दोबारा इस फिल्म के कुछ पार्ट की शूटिंग करते हैं या नहीं, इसका असर रणबीर कपूर और कैटीना कैफ पर क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications