ऐसे न मुझे तुम देखो.. 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार से कैटरीना कैफ ये क्या कह गईं, वायरल हुआ Video
'सूर्यवंशी' एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार का मजेदार वीडियो सामने आया है। फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग के दौरान इस वीडियो को कैप्चर किया गया। जहां बीच किनारे कैटरीना कैफ गेम खेलती नजर आ रही हैं तो वहीं अक्षय कुमार उन्हें चीयर्स कर रहे हैं। दोनों का ये वीडियो फिल्ममेकर्स ने ही साझा किया है। बिहाइंड द सीन वीडियो यानी मेकिंग वीडियो में दोनों स्टार्स मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में जब अक्षय कुमार कैटरीना कैफ को देखते हैं तो वह कहती हैं कि तुम मुझे ऐसे मत देखो। दोनों का ये अंदाज फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि ये जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल कैटरीना कैफ गेम में जीत जाती हैं तो अक्षय कुमार उन्हें घूरना शुरू कर देते हैं, इस वाक्य पर वह ऐसा कहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications