कैटरीना-आमिर दोनों शतरंज के खिलाड़ी, चालें अच्छी चलते हैं!
कैटरीना कैफ और आमिर खान दोनों ही शतरंज के माहिर खिलाड़ी हैं। आमिर खान को शतरंज बहुत पसंद है ये तो सभी जानते थे। लेकिन धूम 3 की शूटिंग के दौरान पता चला कि कैटरीना कैफ को भी शतरंज खेलना बहुत पसंद है। आमिर और कैटरीना दोनों की जोड़ी मिल बैठी और दोनों ने सेट पर टाइम मिलते ही शतरंज खेलना शुरु कर दिया। सेट पर मौजूद लोगों का कहना है कि आमिर खान और कैटरीना कैफ शतरंज खेलते हुए फिल्म इंडस्ट्री, फिल्म मेकिंग को लेकर भी कई सारी बातें शेयर किया करते थे। इसलिए दोनों की बॉडिंग भी काफी अच्छी बन गयी। फैन्स का कहना है कि शतरंज खेलना इतना पसंद है इसलिए कैटरीना भी चालें अच्छी चलती हैं। उन्हें पता है मोहरों को कैसे चलाना है।
कैटरीना कैफ के बारे में जानने के बाद लोगों का कहना है कि कैटरीना कैफ शतरंज पसंद करती हैं और इतना खेलती हैं इसी वजह से उन्हें लोगों को मोहरों की तरह यूज करना भी आता है। लोगों ने कमेंट किये हैं कि शतरंज की खिलाड़ी होने की वजह से ही कैटरीना अपने मतलब के लिए लोगों को इतनी अच्छी तरह यूज कर लेती हैं। साथ ही वो चालें भी अच्छी चल लेती हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोगों ने कई सारे कमेंट किये है कैट को लेकर। दत्तू का कहना है कैटरीना कैफ शतरंज की अच्छी खिलाड़ी हैं। रियल लाइफ में भी वो अपनी चालें बहुत सोच समझकर चलती हैं।
दूसरी तरह आमिर खान को लेकर भी लोगों का कहना है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट को पता है कि उन्हें अपने काम में परफैक्शन कैसे लाना है। वो अच्छी तरह चालें चलकर लोगों को अपनी साइड कर लेते हैं और फिर लोग वही करते हैं जैसा आमिर चाहते हैं। आमिर खान हमेशा ही अपनी तरह से लोगों को यूज कर लेते हैं और यही क्वालिटी शतरंज जीतने के लिए भी चाहिए होती है।


Click it and Unblock the Notifications