फिर शीला का रूप लेगी कैटरीना की जवानी

सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड के दिग्गजों ने जब डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए जोया अख्तर से संपर्क किया गया तो जोया को लगा कि इस भीड़-भाड़ और चकाचौंध से भरी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बताने के लिए फिल्म तीसमार खां का गीत शीला की जवानी सबसे उपयुक्त रहेगा।
डॉक्यूमेंट्री में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी को दिखाया जाएगा, जो बॉलीवुड के आइटम सांग का दीवाना है और शीला यानी कट्रीना से मिलना चाहता है। इसमें हिंदी सिनेमा के सौ वर्ष लंबे सफर को बहुत ही रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।
गौरतलब है कि फिल्म तीस मार खां के आईटम नम्बर शीला की जवानी आइटम सॉन्ग को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। रिश्ते में फराह, जोया की बहन हैं। आपको बताते चले की जोया इस गाने की शूटिंग के दौरान ज्यादातर पुराने सींस का इस्तेमाल करेंगी लेकिन अगर उन्हें लगागा की फिल्म के ओरिजिनल सीन की जरूरत पड़ी तो फिर से शीला की जवानी सॉन्ग को शूट किया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री को मुंबई में शूट किया जाएगा जो जल्द ही दर्शकों के बीच आयगी।


Click it and Unblock the Notifications