कैटरीना कैफ ने शादी के बाद गोद ली प्यारी सी बच्ची? वायरल तस्वीरों के फैक्ट चेक के बाद भी मिल रही बधाईयां

Katrina Kaif With Baby Photos Fact Check: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस आए दिन अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं इस बार कैटरीना कैफ की कुछ वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरन कर दिया है।
दरअसल, सामने आई वायरल तस्वीरों में कैटरीना कैफ एक बेहद प्यारी सी बच्ची को गोद में खिलाती दिखाई दे रही हैं। इस बच्ची के साथ कैटरीना कैफ की कई अलग अलग तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चाएं शुरू हो गई कि कैटरीना कैफ ने बच्ची गोद ले ली हैं।
हालांकि आपको बता दें कि फैक्ट चेक में ये बात सामने आई है कि ये कैटरीना कैफ की असली तस्वीरें नहीं हैं बल्कि फेक तस्वीरें। कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें एआई द्वारा बनाई गई हैं। कैटरीना कैफ के फैंस उनके बच्चों के लिए काफी एक्साइटेड है ऐसे में उन्होंने अभिनेत्री की ऐसी तस्वीरें जनरेट कर दी हैं।
हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि किसी एक्ट्रेस या स्टार की ऐसी फेक एआई तस्वीरें वायरल हो रही हैं बल्कि आए दिन तमाम सेलेब्स की फेक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











