मैं सिंगल हूं जब तक शादी नहीं हो जाती- कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने हाल ही में धूम 3 के सॉंग लॉंच के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब के दौरान कहा कि वो सिंगल हैं और जब तक उनकी शादी नहीं हो जाती तब तक वो सिंगल ही रहेंगी। कैटरीना ने ये भी कहा कि वो हमेशा यही जवाब देती हैं और अब तो बाकी लोग भी उनके इस जवाब को यूज करने लगे हैं। तो कैट को लगता है कि इस जवाब पर उनका कॉपीराइट होना चाहिए। कैटरीना कैफ ने रणबीर के साथ कुछ समय पहले लीक हुई अपनी तस्वीरों के बारे में भी बात करते हुए कहा कि उन्होंने रेड और व्हाइट कलर पहन रखे थे। ये कॉम्बीनेशन कुछ जमा नहीं। इसलिए अगली बार अगर आप लोग तस्वीर ले रहें हों तो बता दीजिएगा मैं मैचिंग पहनकर आउंगी।

कैटरीना कैफ काफी समय बाद मीडिया के सामने आई थीं। अपनी फिल्म धूम 3 के सॉंग लॉंच के दौरान कैटरीना कैफ और आमिर खान आने वाले थे। लेकिन आमिर खान सचिन तेंदुलकर के आखिर मैच में जाने की वजह से इस इवेंट में देर से पहुंचे और आमिर की कमी मीडिया को ना खले इसलिए कैटरीना अकेले ही इस इवेंट में आकर मीडिया से इंटरेक्शन करने लगीं। कैटरीना ने मीडिया के हर एक सवाल का जवाब बहुत ही आराम से और बिना किसी झिझक के दिया। ऐसा लगा कि शायद कैटरीना काफी तैयार होकर आई हैं मीडिया के सामने।

कैटरीना कैफ ने साफ साफ कहा कि मैं सिंगल हूं जब तक मेरी शादी नहीं हो जाती। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अपनी और रणबीर की बिकनी तस्वीरों के लीक होने की बात को लेकर अब मैं मीडिया से नाराज नहीं हूं। वो मेरे बहुत निजी पल थे जिन्हें इस तरह से सामने लाया गया। लेकिन ठीक है मीडिया को मेरे पीछे भागना है तो भागे मुझे तो बहुत अच्छा लगता है कि लोग मेरे पीछे भागें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X