एक सीन.. और 12 घंटे.. बहुत नाइंसाफी है..
[बॉलीवुड न्यूज] एक सीन शूट करने में यदि किसी एक्टर या एक्ट्रैस को शूट करने में 12 घंटे लगते हों तो या सीन काफी कठिन माना जा सकता है या एक्टर-एक्ट्रेस में कंफर्ट की कमी। बहरहाल, शायद आपको यकीन न हो, लेकिन ऐसा बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ हुआ है।

जी हां, हाल ही में फिल्म 'फितूर' की शूटिंग में एक इंटिमेट सीन देने में कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर ने पूरे 12 ले लिए। इस सीन को फिल्मसिटी में शूट किया गया।
बता दें, शॉट देने से पहले कैट और आदित्य ने इस सीन के लिए करीब-करीब 4 घंटे तक प्रैक्टिस की। लेकिन जब शूटिंग की बारी आई तो दोनों ने काफी रिटेक्स लिए। इस फिल्म में पहली बार कैटरीना और आदित्य साथ नजर आएंगे।
REALLY: धोखा नहीं..इस फिल्म में दिखेंगे ऋतिक रोशन
बताया जा रहा है कि अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कैट- आदित्य ने जमकर हॉट सीन्स दिए हैं, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफें मिलेगीं।
फिल्म की कहानी चार्ल्स डिकेंस की 'द ग्रेट एक्सपेक्टशन्स' पर आधारित है। फिल्म एक चित्रकार नूर (आदित्य रॉय कपूर) की प्रेम कहानी है जो फिरदौस (कैटरीना) से प्यार करता है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

