जब कश्मीर की वादियों में आदित्य ने कैटरीना को किया KISS
कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर को हाल ही में श्रीनगर के निशात बाग में साथ देखा गया था। अरे नहीं, दोनों घूमने नहीं, बल्कि आगामी फिल्म 'फितूर' की शूटिंग में श्रीनगर में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में दोनों को निशात बाग में देखा गया, जहां कैटरीना और आदित्य ने एक लिपलॉक सीन शूट किया।
कश्मीर की वादियों में बॉलीवुड की कई फिल्मों को शूट किया जा चुका है। लिहाजा , फितूर भी उसी खूबसूरती को कैमरे में कैद करने वाली है। उम्मीद है कैटरीना के फैंस को फिल्म में कैट की खूबसूरती के साथ साथ कश्मीर की सौंदर्य निहारने का भी मौका मिलेगा।
बहरहाल, जहां तक बात है, कैट- आदित्य के किसिंग सीन की। तो आपको बता दें, इस सीन में कैटरीना डल झील के ऊपर बने एक पुल पर भागते हुए आती है और आदित्य से मिलती हैं। आदित्य उन्हें अपनी शॉल उढ़ाते हैं और फिर दोनों एक दूसरे को किस करते हैं। हर शूट की तरह यहां भी लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा थी। लेकिन कैट और आदित्य से परर्फोंमेंस से निर्देशक काफी खुश हैं।
इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं। आपको बता दें, जब यह सीन शूट किया जा रहा था, तो वहां तापमान शून्य से भी नीचे था। लेकिन फिर भी कैट और आदित्य ने सीन बेहद सहज तरीके से शूट कर लिया। लव ट्रायंगल पर आधारित फिल्म 'फितूर' में रेखा भी अहम किरदार में नज़र आएंगी।
बहरहाल, अब इस सीन को देखकर बाकियों का तो पता नहीं, लेकिन रणबीर के दिल पर क्या गुजर रही होगी, यह तो सभी जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
