Katrina Kaif ने लगाई विकी कौशल की बिजली में आग, दिया गोविंदा नाम मेरा के आईटम पर धांसू रिएक्शन

bijli song

Katrina Kaif reaction on Vicky Kaushal - Kiara Advani item song Bijli: विकी कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर एक साथ गोविंदा नाम मेरा फिल्म में दिखाई देंगे। इस कॉमेडी फिल्म में भूमि पेडनेकर विकी कौशल की पत्नी बनी हैं और कियारा आडवाणी उनकी गर्लफ्रेंड। इस फिल्म से एक आईटम सॉन्ग रिलीज़ किया गया है जिसका नाम है बिजली।

बिजली नाम के इस आईटम सॉन्ग में कियारा आडवाणी और विकी कौशल साथ में ठुमके लगाते नज़र आ रहे हैं और अब इस गाने पर विकी कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ का भी रिएक्शन सामने आ चुका है। कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये गाना शेयर करते हुए Fire Emoji शेयर किया। यानि कि कैटरीना कैफ कहना चाह रही हैं कि विकी कौशल और कियारा आडवाणी ने इस गाने में आग लगा दी है।

पहले भी किया आईटम नंबर

पहले भी किया आईटम नंबर

गौरतलब है कि बिजली, कियारा आडवाणी का पहला आईटम नंबर नहीं है। इससे पहले वो धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म कलंक में फर्स्ट क्लास नाम का एक आईटम नंबर कर चुकी हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी मेहमान कलाकार की भूमिका में थीं और उनका ये गाना काफी ज़्यादा फेमस भी हुआ था।

पहले भी कई डांस नंबर

पहले भी कई डांस नंबर

गौरतलब है कि अपने छोटे से करियर में कियारा आडवाणी के हिस्से कई डांस नंबर आ चुके हैं। इनमें गुड न्यूज़ का सौदा खरा खरा और लक्ष्मी का बुर्ज खलीफा मुख्य है। इन गानों में कियारा आडवाणी को काफी ज़्यादा पसंद किया गया था। जुग जुग जियो का भी गाना नच पंजाबन काफी ज़्यादा फेमस हुआ था और शादी - पार्टियों से सीज़न में काफी चला।

पहला मौका

पहला मौका

विकी कौशल को भले ही डांस का काफी शौक है लेकिन अभी तक उन्हें अपने करियर में ऐसा मौका नहीं मिला कि वो खुलकर स्क्रीन पर डांस कर पाएं। बिजली विकी कौशल के लिए करियर का पहला डांसिंग नंबर है जिसके लिए विकी काफी ज़्यादा उत्साहित हैं।

डांसिंग क्वीन ने किया Approve

डांसिंग क्वीन ने किया Approve

विकी कौशल का गाना बिजली, खुद डांसिंग क्वीन कैटरीना कैफ ने पास कर दिया है। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ, बॉलीवुड की आईटम क्वीन कही जा सकती है और इसके लिए उनकी ताजपोशी भी की जा सकती है। पिछले एक दशक में उनके हिस्से बेस्ट गाने आ चुके हैं जिनमें भारत का ऐथे आ, रेस का ज़रा ज़रा टच मी, अग्निपथ का चिकनी चमेली, तीस मार खां का शीला की जवानी, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का सुरैया जैसे गाने शामिल हैं।

डिज़्नी हॉटस्टार पर गोविंदा नाम मेरा

डिज़्नी हॉटस्टार पर गोविंदा नाम मेरा

विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी स्टारर गोविंदा नाम मेरा, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म एक बैकग्राउंड डांसर गोविंदा की कहानी है जो अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच में फंस जाता है। ये फिल्म विकी कौशल के लिए लीक से हटकर है क्योंकि वो अपने करियर में केवल सीरियस किरदारों में दिखाई दिए हैं।

शादी के बाद पहली फिल्म

शादी के बाद पहली फिल्म

कैटरीना कैफ से शादी करने के बाद गोविंदा नाम मेरा विकी कौशल की पहली फिल्म है। वहीं शादी के बाद कैटरीना कैफ की पहली फिल्म फोन भूत रिलीज़ हो चुकी है। गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर, कैटरीना कैफ को काफी पसंद आया था और अब फिल्म के गाने बिजली पर भी उन्होंने आग लगा दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो विकी कौशल और कैटरीना कैफ को साथ में कास्ट करने के लिए कई ऑफर आ रहे हैं लेकिन दोनों सही ऑफर का इंतज़ार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X