TIGER..सलमान के साथ ACTION ..कैटरीना की POWER FULL तैयारी//
टाइगर जिंदा है इस बार एक्शन से लबरेज होना वाला है। इसके लिए कैटरीना कैफ एक खास तरीके से एक्शन सीख रही हैं।
सलमान खान स्टारर टाइगर जिंदा है इस बार एक्शन के लिहाज से सारे रिकॅार्ड तोड़ने के लिए तैयार है। जी हां। सलमान खान के साथ इस बार कैटरीना कैफ के लिए एक्शन करना काफी कठिन होने वाला है।
इस वजह से वह फिल्म की शूटिंग के साथ एक खास तरीके की ट्रेनिंग ले रही हैं। कैटरीना कैफ के ट्रेनर रेजा कटनी उन्हें इसके एक्शन सीन की खास तैयारी करवा रहे हैं। इसके लिए कैटरीना का पूरा ध्यान इस वक्त planch सीख रही हैं।
इसमें अपने शरीर के वजन को हाथ पर उठाना होता है। यह एक जिमनास्टिक स्किल है। इसके लिए शरीर को बैलेंस करने के साथ ताकत की भी जरुरत होती है। ऐसा माना जा रहा है कि वह एक्शन सीन सलमान खान के साथ करती हुई दिखाई देंगी।

सलमान खान के एक्शन के स्तर का मुकाबला करने के लिए निर्देशक अली अब्बास जफर का ध्यान इन दिनों कैटरीना कैफ के एक्शन सीन पर है। इससे पहले कैटरीना एक था टाइगर और फैंटम में एक्शन करती हुई दिखाई दी थी।
लेकिन इस बार कैटरीना कैफ को इस तरह के एक्शन में देखना उनके फैंस के लिए सप्राइज होगा। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान भी टाइगर जिंदा है के एक्शन स्तर को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।
लगातार मिल रही असफलता के बीच मुमकिन है कि टाइगर जिंदा है कैटरीना कैफ के लिए गेम चेंजर साबित हो। वह दोबारा बॅालीवुड की कमाऊ एक्ट्रेस की फेहरिस्त में शामिल हो जाए। आइए जानते हैं कैसे..


Click it and Unblock the Notifications