आमिर जो भी करते हैं वो खास होता हैः कैटरीना कैफ

कैट का कहना है कि उन्होंने शो नहीं देखा, लेकिन मेरे बहुत से दोस्तों ने इसे देखा है और उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा है कि अब तक के सारे शो में यह बेस्ट है। मैंने आमिर द्वारा दिखाए गए विषयों के बारे में सुना है। वो सबसे अलग हैं, वह जो भी करते है खास ही होता है, वह उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।
टीवी पर शो करने के बारे में कैट का कहना है कि वह नहीं जानती कि ऐसा होना चाहिए जिसका मेरे लिए कोई खास मतलब हो। जिस तरह आमिर ने शानदार ढंग से शो को किया है, यदि कोई इसी तरह के कॉसेप्ट ले कर आते हैं तो क्यों नहीं। मैं ऐसा शो जरूर करना चाहूंगी जिसके बारे में मुझे यह लगे कि मैं इसमें कुछ तो जरूर कर सकती हूं।


Click it and Unblock the Notifications