कैट के टॉप 5 किरदार- तीस मार खान
नमस्ते लंदन और सिंह इज किंग के बाद तीस मार खान कैटरीना कैफ और अक्षय की तीसरी फिल्म थी। कैटरीना ने इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। इस फिल्म की कहानी तरबेज मिर्जा खान के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में तरबेज मिर्जा एक अपराधी है जो लोगों को ठग कर पैसा कमाता है। पुलिस तरबेज को पकड़ने के लिए ईनाम भी घोषित करती है।

आन्या कैटरीना कैफ एक संघर्षरत अभिनेत्री है जो तरबेज से प्यार करती है। तरबेज जोहारी भाईयों द्वारा एक ट्रेन को लूटने का काम लेता है। इस ट्रेन में पुराने जमाने की वस्तुएं भेजी जा रही होती हैं। रास्ते में पड़ने वाले धूलिया गांव के लोगों की मदद से तरबेज इस ट्रेन को लूटने का प्लान बनाता है।
गांव वालों को बेवकूफ बनाकर तरबेज ट्रेन को लूट लेता है। लेकिन बाद में पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया जाता है। फिल्म के अंत में तरबेज और उसकी मां काफी अमीर हो जाते हैं।आन्या एख बहुत बड़ी अभिनेत्री बन जाती है और धूलिया गांव भी काफी बेहतर हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications