कैट के टॉप 5 किरदार- राजनीति
2010 में रिलीज हुई फिल्म राजनीति का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था और कैटरीना ने इस फिल्म में एक पॉलिटिशियन का किरदार निभाया। इस फिल्म में कैटरीना के साथ अजय देवगन, नाना पाटेकर, रणबीर कपूर, अर्जन रामपाल, मनोज बाजपेइ, सराह थोम्प्सन और नसीरुद्दीन शाह जैसे बेहतरीन कलाकार भी मौजूद थे।

फिल्म में कैटरीना ने सोनिया का किरदार निभाया था जो अपने बचपन के दोस्त समर प्रताप सिंह रणबीर कपूर से प्यार करती है। समर प्रताप सिंह अमेरिका में अपनी पढाई करता है और वहीं एक विदेशी दोस्त सराह थोम्प्सन से प्यार करने लगता है। जब वो भारत आता है तो उसके पिता जो कि एक राजनेता होते हैं की हत्या हो जाती है और अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए समर भी राजनीति में कदम रखता है। इसी लड़ाई के बीच कैटरीना के पिता उसकी शादी समर के बड़े भाई से करा देते हैं जो कि अपनी पार्टी द्वारा मिनिस्टर पद के लिए दावेदार होता है।
राजनीती की इस लड़ाई में कैटरीना के पति और समर की दोस्त की एक बम धमाके में मौत हो जाती है और सोनिया को पार्टी द्वारा मिनिस्टर का दावेदार घोषित कर दिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications