कैट के टॉप 5 किरदार- सिंह इज किंग
2008 में रिलीज हुई सिंह इज किंग का निर्देशन अनीज बज्मी ने किया था और इस फिल्म में भी अक्षय कुमार और कैटरीना एक साथ नज़र आए। फिल्मे में लखन सिंह भारत के गांवे से ऑस्ट्रेलिया आकर वहां के अंडरवर्ल्ड में शामिल हो जाता है। उसके साथियों में जूली मिका पंकज उदास रफ्तार और दिलबाग सिंह होते हैं। उसी गांव में हैप्पी सिंह अक्षय कुमार भी रहता है जो अपनी शरारतों से सबको परेशान किये रहता है।

हैप्पी सिंह को गांव से बाहर करने के लिए गांव वाले एक प्लान बनाते हैं और लक्खा सिंह को वापस लाने के लिए हैप्पी को मजबूर करते हैं। हैप्पी सिंह ओम पुरी के साथ ऑस्ट्रेलिया आता है और रास्ते में उसका टिकट बदल जाता है और वो इजिप्ट आ जाता है। वहां वो कैटरीना कैफ से मिलता है और उसकी मदद करते करते उसे कैटरीना से प्यार हो जाता है। फिर हैप्पी लक्खा को वापस लाने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाता है वहां कुछ एसे हालात पैदा होते हैं कि लक्खा सिंह को लकवा मार जाता है और हैप्पी सिंह को सब अपना बॉस मान लेते हैं।
फिर एक बार फिर से कैटरीना की मां की मदद करते हुए हैप्पी सिंह कैट से मिलता है लेकिन उसे पता चलता है कि कैट किसी और से प्यार करती है और वो उसकी मां के साथ मिलतकर कैट की शादी की तैयारियां करता है लेकिन धीरे धीरे कैट को भी हैप्पी सिंह से प्यार हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications