..................... Katrina Kaif 2 months pregnant report spreads like fire, Vicky Katrina team responds | कैटरीना कैफ 2 महीने की प्रेगनेंट हैं? - Hindi Filmibeat

2 महीने की प्रेगनेंट कैटरीना कैफ मूड स्विंग के बीच बिता रही विकी कौशल के साथ समय: रिपोर्ट्स, टीम ने दिया जवाब

कैटरीना कैफ, 2 महीने की प्रेगनेंट हैं और ये खबर, जंगल में फैल रही आग से भी तेज़ी से फैल रही है। हालांकि, कैटरीना कैफ और विकी कौशल, दोनों की ही टीम इस बात का लगातार खंडन कर रही है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इस बात को एक्सक्लूसिव तरीके से बता रहे हैं कि कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं।

Recommended Video

Katrina Kaif बनने वाली हैं Vicky Kaushal के बच्चे की मां, ये है Pregnancy की खबर का सच|FilmiBeat

अब इंडिया.कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो कैटरीना कैफ, ना सिर्फ दो महीने की प्रेगनेंट हैं बल्कि इस समय उन्हें मूड स्विंग भी हो रहे हैं और इसलिए विकी कौशल उनके साथ न्यूयॉर्क में समय बिता रहे हैं।

katrina-kaif-2-months-pregnant-having-mood-swings-report-viral-vicky-katrina-team-responds

कैटरीना कैफ और विकी कौशल, अभी किसी से भी ये न्यूज़ शेयर नहीं करना चाहते हैं और इसलिए उनकी टीम लगातार इस खबर का खंडन कर रही है। लेकिन इंडिया.कॉम इस खबर को कंफर्म करके ये बता चुका है कि विकी कौशल के करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। हालांकि, इस खबर को कैटरीना और विकी कौशल की टीम लगातार नकार रही है और हम उन्हीं की बात पर यकीन करना चाहेंगे।

साथ में मना रहे हैं छुट्टियां

साथ में मना रहे हैं छुट्टियां

गौरतलब है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ इस समय न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। कैटरीना कैफ और विकी कौशल, 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के लगभग तीन महीने बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी कोर्ट में रजिस्टर करवाई। शादी के बाद से कैटरीना कैफ और विकी कौशल, अपनी अपनी फिल्में पूरी करने में व्यस्त हैं।

वायरल हुई मालदीव्स से तस्वीर

वायरल हुई मालदीव्स से तस्वीर

न्यूयॉर्क से पहले, कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने कुछ समय मालदीव्स में भी छुट्टियां बिताईं। यहां से दोनों की ये पूल वाली तस्वीर काफी तेज़ी से वायरल हुई। फैन्स को विकी कौशल और कैटरीना कैफ का साथ काफी पसंद है और उन्हें साथ में परदे पर देखने की भी डिमांड काफी तेज़ी से बढ़ रही है।

उड़ चुकी हैं अफवाहें

उड़ चुकी हैं अफवाहें

कैटरीना कैफ के प्रेगनेंट होने की अफवाहें, एक महीने पहले भी उड़ी थीं जब वो एयरपोर्ट पर ढीले ढाले कपड़ों में नज़र आईं। जहां, लोगों ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं, कुछ फैन्स कैटरीना का साथ देते नज़र आए और पूछा कि क्या इंसान अब ढीले कपड़े भी नहीं पहन सकता है?

छुट्टियों में बिता रहे साथ समय

छुट्टियों में बिता रहे साथ समय

कैटरीना कैफ और विकी कौशल, हाल ही में मालदीव्स में साथ में छुट्टियां मनाने गए। यहां से कैटरीना कैफ ने लगातार अपनी और विकी कौशल की कई तस्वीरें शेयर कीं। इस छुट्टी को उनके हनीमून का नाम दिया गया क्योंकि कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के बाद से अभी तक साथ में घूमने नहीं गए थे। बात रही प्रेगनेंसी की अफवाहों की तो प्रेगनेंसी से पहले भी कैटरीना और विकी को लेकर कई अफवाहें आम थीं।

शादी और सगाई की अफवाहें

शादी और सगाई की अफवाहें

शादी के पहले, विकी कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबरें वायरल हुई थीं। ये सगाई दिवाली के दिन, मिनी माथुर के घर पर ही हुई थी। क्योंकि मिनी माथुर के पति कबीर खान, कैटरीना कैफ को अपनी बहन मानते हैं। कबीर खान की तीन फिल्मों में कैटरीना कैफ ने काम किया है - न्यूयॉर्क, फैंटम और एक था टाईगर।

शादी से जुड़ी ढेर सारी अफवाहें

शादी से जुड़ी ढेर सारी अफवाहें

कुछ अफवाहें कहती हैं कि शादी से पहले विकी कौशल अपने वज़न का काफी ख्याल रखा। अफवाह ये भी है कि इस शादी के बाद कैटरीना कैफ अपना सरनेम बदल लेंगी और टाईगर 3 में उनका नया नाम पोस्टर पर होगा। जितनी बड़ी और भव्य ये शादी हुई है, उतना ही भव्य तरीके से इस शादी पर खर्च भी किया गया।

साथ में फिल्म की तैयारी?

साथ में फिल्म की तैयारी?

एक अनोखी अफवाह ये है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ, पति पत्नी बनने के बाद कपल के तौर पर अपनी पहली फिल्म साथ में साईन करने जा रहे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं दोनों के एक बेहद करीबी और खास दोस्त। गौरतलब है कि जब से विकी और कैटरीना के साथ में होने की खबर है तब से ही दोनों को साथ में स्क्रीन पर लाने की कोशिश की जा रही है लेकिन दोनों ही सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे।

पंजाबी बहू बनकर जीत रही हैं दिल

पंजाबी बहू बनकर जीत रही हैं दिल

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की प्रेम कहानी की शुरूआत करण जौहर के ही कॉफी काउच से हुई थी जब कैटरीना कैफ ने करण के एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि उनकी जोड़ी आजकल के एक्टर्स में विकी कौशल के साथ बेस्ट लगेगी। इसके बाद जब करण के काउच पर विकी कौशल पहुंचे और करण ने उन्हें ये बात बताई तो विकी कौशल खुशी से उछल पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X