लाल साड़ी और सिर पर पल्लू रखे कैटरीना कैफ की 17 साल पुरानी फोटो वायरल, पूजा करती आई नजर!
Katrina Kaif Throwback Photo Viral: कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानेमन अभिनेत्री है और आपको बता दें कि बेटे के जन्म के बाद से उन्होंने अभी तक इंडस्ट्री में कमबैक नहीं किया है। अभी वह पूरा ध्यान अपने बेटे की परवरिश में लग रही है। लेकिन इस समय उनकी 17 साल पुरानी एक फोटो वायरल हो रही है जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में बनी हुई है।

कैटरीना कैफ को उनकी इससे 17 साल पुरानी वायरल हो रही खूबसूरत तस्वीर में बहुत ही देसी और पारंपरिक अंदाज में पूजा करते हुए देखा जा रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद में उनके फैंस उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
लाल साड़ी और सिर पर पल्लू रखे नजर आई कैटरीना कैफ
वायरल हो रही है इस पुरानी तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ काफी अलग नजर आ रही है। उन्होंने लाल कलर की साड़ी पहनी हुई है और सिर पर पल्लू रखा हुआ है। माथे पर बड़ा सा लाल टीका लगा हुआ है और वह काफी सादगी वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके सामने पूजा की थाली और दीया भी नजर आ रहा है। विदेशी होने के बावजूद भी कैटरीना कैफ का यह भारतीय रंग काफी लोगों का दिल जीत रहा है।
कैटरीना कैफ के इस अंदाज में फैन्स का छुआ दिल
जैसे ही कैटरीना कैफ की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही उनके फैंस उनकी तारीफ करने लग गए। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "कैटरीना हमेशा से ही भारतीय संस्कृति का बहुत सम्मान करती आई है और यह फोटो इस बात का सबूत है।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "बिना किसी तड़क-भड़क के इतनी सादगी से पूजा करते देखना वाकई बहुत सुकून देने वाला है।"
शादी के बाद भी पूरी तरह भारतीय संस्कृति में ढल गई है कैटरीना
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल के साथ में शादी की है। विक्की कौशल के साथ शादी करने के बाद से ही कैटरीना कैफ लगातार उनके परिवार की भारतीय संस्कृति में ढलती जा रही है। हर साल वह अपने पति विक्की के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखती है और ज्यादातर उनको इंडियन लुक में ही देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications