सलमान की बॉडीगार्ड में कैटरीना का आयटम नंबर

By Priya Srivastava

Katrina Kaif to do item number in 'Bodyguard'
पिछले कई वक्त से सलमान खान और कैटरीना कैफ में लगातार दूरियां आती जा रही थी। लेकिन लगता है धीरे धीरे अब सबकुछ ठीक हो गया है। सलमान और कैटरीना यशराज की फिल्म एक था टाइगर में तो साथ काम कर ही रहे हैं। लेकिन अब नयी खबर यह है कि सलमान को अपनी फिल्म बॉडीगार्ड के लिए एक आयटम सांग करवाना था और वे बहुत दिनों से इसके लिए सही लड़की की तलाश में थे।

अब जाकर उनकी वह तलाश पूरी हो गयी है। कैटरीना कैफ ने इसके लिए हां जो कह दी है। जी हां, खबर बिल्कुल पक्की है कि फिल्म बॉडीगार्ड के लिए सलमान के साथ आयटम सांग करती नजर आयेंगी कैटरीना। फराह खान की फिल्म तीस मार खां में शीला की जवानी जैसा ही आयटम नंबर करने के बाद कैटरीना कैफ के पास आयटम नंबर करने के ढेर सारे ऑफर आये थे।

मगर कैटरीना ने उन्हें यह कहते हुए न कह दिया था कि वह आयटम गर्ल नहीं है, जो हर फिल्म में आयटम नंबर करे। तब ऐसा लगा था कि अब शायद ही किसी फिल्म में कैटरीना का आयटम नंबर करती नजर आयें। लेकिन सल्लू तो आखिर सल्लू हैं। वह जो चाहते हैं करा ही लेते हैं। उन्होंने कैटरीना को मना ही लिया। गौरतलब है कि इस फिल्म में सलमान के साथ करीना मुख्य भूमिका में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X