कैटरीना हैं रणबीर के लिए स्पेशल लेकिन शादी जितनी स्पेशल भी नहीं!

Katrina is very special but Ranbir is not marrying her now
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के अफेयर और उनकी शादी के चर्चे पिछले कुछ सालों से काफी सुर्खियां बना रहे हैं। लेकिन कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर दोनों का कहना है कि वो अभी शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। रणबीर कपूर ने तो पिछले साल अपनी फिल्म बेशरम के प्रमोशन्स के दौरान साफ साफ कहा था कि कैटरीना उनके लिए बहुत स्पेशल हैं इतनी स्पेशल कि उनके लिए वो अपनी जान भी दे सकते हैं। लेकिन शायद वो इतनी स्पेशल भी नहीं हैं कि रणबीर उनसे शादी कर लें। कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर दोनों की जोड़ी उनके दर्शकों को भी बेहद पसंद है दर्शक भी चाहते हैं कि कैट और रणबीर शादी कर लें लेकिन शायद कहीं ना कहीं रणबीर और कैटरीना को ये मंजूर नहीं।

दूसरी वजह ये भी है कि कहीं ना कहीं रणबीर कपूर इस वक्त अपने करियर में इतना व्यस्त हैं कि उनके पास वक्त ही नहीं है अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सोचने का। वहीं कैटरीना कैफ का करियर भी आजकल बड़ी हिट फिल्में देने के बावजूद कुछ खास ऊंचाई पर नहीं है। ऐसे में दोनों कलाकार अपने अपने करियर को ज्यादा महत्व देते हुए शादी वगैरह से अभी फिल्हाल दूर रहना चाहते हैं। वैसे इस खबर को सुनने के बाद से लोगों का यही सोचना है कि रणबीर और कैटरीना को लेकर वो जितनी ज्यादा सीरियस बातें सोच रहे हैं वैसा कुछ है ही नहीं। हो सकत है कि रणबीर कहीं ना कहीं आज भी दीपिका को पसंद करते हों और इस उलझन से निकलने के लिए उन्हें थोड़ा वक्त चाहिए।

कैटरीना-रणबीर की बिकनी तस्वीरों ने मचाया था बवाल!

फिल्हाल रणबीर और कैटरीना को पूरा हक है कि वो अपनी निजी जिदंगी को लेकर जब दिल करे तब फैसला करें। लेकिन शायद कहीं ना कहीं उनके फैंस ही बार बार उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने को उत्सुक हो जाते हैं। कैटरीना कैफ जिनसे सलमान खान के फैंस काफी नाराज हैं, का कहना है कि वो जब भी शादी का डिसाइड करेंगी तो वो अपने फैंस को जरुर बताएंगी। तो वो इस तरह की झूठी खबरें फैलाना बंद कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X