कैटरीना बनीं नई 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल

katrina-kaif
90 के दशक की सुपर हिट फिल्म 'हम' का मशहूर गाना 'जुम्मा-चुम्मा दे दे' तो आपको याद ही होगा। इस गाने ने जबरदस्त गदर काटी थीं। ये गाना पर्दे पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और टार्जन फेम हॉट गर्ल किमी काटकर पर फिल्माया गया था। इस गाने ने जितनी सफलता तय की थी उससे कहीं ज्यादा ये आलोचना का भी शिकार बना था।

लेकिन सच तो यही है कि फिल्म 'हम' की सफलता में इसका बहुत बड़ा हाथ था। लगभग बीस साल बाद ये गाना फिर से आपको पर्दे पर दिखायी देगा वो भी फरहा खान की आने वाली फिल्म ' तीस मार खां' में, इस बार इस गाने पर थिरकेंगी बॉलीवुड की ब्यूटी यानी कैटरीना कैफ।

गौरतलब है कि फिल्म में कैट एक आईटम गर्ल का किरदार निभा रहीं है तो जाहिर है इस तरह के तड़कते-भड़कते गीत फिल्म में होंगे ही। देखना दिलचस्प होगा कि क्या कैटरीना, किमी काटकर की बराबरी कर पाती हैं कि नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X