कैटरीना ने कहा मैचिंग बिकनी पहनती अगर पता होता तस्वीर ले रहे हैं!
कैटरीना कुछ इस तरह का जवाब देंगी ऐसा तो किसी ने सोचा भी नहीं था। लेकिन मैचिंग बिकनी की बात करके कैटरीना ने मीडिया को भी काफी हैरान कर दिया और माहौल थोड़ा हल्का बना दिया। कैटरीना किसी भी सवाल को लेकर परेशान या स्ट्रेस नहीं हुईं। उन्होंने मीडिया के हर एक सवाल का बखूबी जवाब दिया चाहे वो सलमान से रिलेटेड हो या फिर रणबीर कपूर से। कैटरीना कैफ ने कहा कि जब वो तस्वीरें रिलीज हुई थीं तो वो थोड़ा सा मीडिया से नाराज थीं लेकिन अब उनकी नाराजगी बिल्कुल खत्म हो गयी है।
कैटरीना ने इस सवाल पर कि क्या वो सिंगल हैं कहा कि मैं अभी सिंगल हूं और जब तक मेरी शादी नहीं हो जाती तब तक मैं सिंगल ही रहूंगी। मैं हमेशा से ही यही जवाब देती आई हूं मुझे लगता है कि इस जवाब पर मेरा कॉपीराइट होना चाइये। कैटरीना धूम 3 के सॉंग लॉंच में पहले आकर मीडिया के सवालों के जवाब दे रही थीं क्योंकि आमिर खान जो कि सचिन के आखिर मैच को देखने के लिए वानखेडा गये थे वो इस इवेंट में आने के लिए लेट हो गये थे।


Click it and Unblock the Notifications
