सबसे ज्यादा लोकप्रिय है कैटरीना!

गुगल के सर्च इंजन के अनुसार लोगो ने ऐश्वर्या के बारे में जानना कम कर दिया है। गुगल में सबसे ज्यादा अगर किसी व्यक्ति के बारे मे सर्च किया जाता था तो वे ऐश्वर्या थी लेकिन अब उनकी जगह कैटरीना कैफ ने ले ली है।
अब यह खबर अन्य हॉट हीरोइनों को तो जरूर परेशान करेगी ही। यही नही गुगल के अनुसार कैटरीना की प्रसिद्धी बहुत तेजी से बढी है। भारत ही नही पाकिस्तान में भी कैट काफी लोकप्रिय है।
पिछले साल उनकी कई सारी हिट फिल्में आयी है जिनमें ज्यादातर अक्षय कुमार के साथ है। सलमान के साथ आयी फिल्म 'पार्टनर' भी सुपरहिट रही थी।
वही कैट इस बात से बेहद खुश है कि उन्होंने बालीवुड के सुपर हिट नायको को भी लोकप्रियता मे पछाड़ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications