हेरा फेरी 3 में काम करेंगी कैटरीना कैफ
फिल्म निर्माता फिरोज नाडियावाला की बातों पर भरोसा किया जाए तो हेरी फेरी के अगले संस्करण में कैटरीना कैफ को लेने की बात चल रही है।
फिल्म हेरा फेरी के पहले भाग में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल थे। उसके बाद बनी दूसरी फिल्म में भी ये जोड़ी पेश की गई थी अब कहा जा रहा है कि तीसरी फिल्म में भी तीनों काम कर रहें है। लेकिन हर बार हीरोइने बदल दी गईं।
अब इस बार कैटरीना को लिया गया है। फिल्म का निर्देशन अनीश बज्मी करने वालें है। सबसे पहली फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और दूसरी फिल्म का नीरज वोरा ने किया था।
वैसे हेरा फेरी की जोड़ी दे दना दन फिल्म में भी दिखाई देने वाली है जो जल्दी ही रीलिज हो जाएगी। इसमें भी कैटरीना कैफ काम कर रहीं है।
akshay kumar अक्षय कुमार कैटरीना कैफ परेश रावल सुनील शेट्टी हेरा फेरी 3 hera pheri 3 katrina kaif paresh rawal suniel shetty


Click it and Unblock the Notifications