कभी कॉलेज नही गई कैटरीना
अपनी मासुम अदा और खुबसूरती से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ कभी कालेज नही गई है। है न आश्चर्य की बात, लेकिन बात सही है। उन्होने खुद फिल्म न्यूयार्क के प्रमोशन के दौरान यह बात कही।
कैट ने बताया कि उन्होने 17 वर्ष की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। इसलिए कभी कालेज नही जा पाई। माडलिंग से अपना करियर शुरू करने के बाद बालीवुड में किस्मत आजमाने चली आई। गौरतलब हो कि कैटरीना ब्रिटिश मूल की है उनके पिता कश्मीरी और माता आइरिश है। उनके आठ भाई बहन है।
कभी कॉलेज न जा पाने वाली कैटरीना को फिल्म न्यूयार्क में जॉन अब्राहम और नील नीतिन मुकेश के साथ एक कालेज की लड़की का रोल निभाना था जो उनके लिए काफी कठिन था। फिल्म के निर्देशक कबीर खान और सह कलाकारों ने उन्हें कॉलेज की लड़की बनने मे काफी योगदान दिया।


Click it and Unblock the Notifications