कैटरीना खुश हैं बिकनी में रणबीर संग नज़र आकर!
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के बीच अफेयर की खबरें तो तब से आ रही हैं जबसे दोनों ने साथ में अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म की थी। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली लेकिन दोनों के रिलेशनशिप को जरुर एक स्पीड मिली। हाल ही में कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर की तस्वीरें न्यूज पेपर और इंटरनेट पर पब्लिश हुई हैं और ये तस्वीरें हैं स्पेन की जहां पर दोनों एकसाथ छुट्टियां मनाने गये थे। स्पेन के आईबिजा बीच के किनारे कैटरीना कैफ सेक्सी सी बिकनी में थी तो रणबीर कपूर शॉर्ट्स में और दोनों साथ में एक दूसरे के बेहद करीब भी देखे गये।
इन तस्वीरों के पब्लिश होने के बाद लोगों ने सोचा कि कैटरीना कैफ या रणबीर कपूर इस बात को लेकर सफाई देंगे लेकिन जब मीडिया ने हाल ही में कैटरीना कैफ से बात करने की कोशिश की तो वो तो उपलब्ध नहीं हुईं लेकिन उनकी करीबी सूत्रों से ये पता चला है कि कैटरीना कैफ इस बात से बेहद खुश हैं कि उनके और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप को लेकर अब सब कुछ सामने आ गया है और अब सभी को पता चल गया है कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के बीच का रिश्ता कितना गहरा है। इस बात से यूं अदाजा हुआ कि शायद कैटरीना कैफ शायद अब खुलकर रणबीर कपूर के साथ मिल सकती हैं और उन्हें किसी का डर नहीं।
दूसरी तरफ रणबीर कपूर के माता पिता यानी कि ऋषी कपूर और नीतू कपूर इस बात से थोड़ा नाराज हैं कि उनके बेटे की तस्वीरें इस तरह से कैटरीना कैफ के साथ पब्लिश हुई हैं। लेकिन जब बेटे को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो आखिर माता पिता भी क्या कर सकते हैं। हो सकता है कि अपनी होने वाली बहू कैट को इस तरह बिकनी में देख ऋषी कपूर और नीतू कपूर को बुरा लगा हो।


Click it and Unblock the Notifications











