रणबीर के लिए कैटरीना है, मां नीतू की च्वाइस
मुंबई। भले ही अभी तक रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ न कहा हो, लेकिन लगता है कि रणबीर की मां नीतू कपूर को कैटरीना पसंद हैं। अभी हाल ही में कैटरीना कैफ और नीतू कपूर को लंदन के एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते देखा गया। इस दौरान नीतू, कैटरीना के साथ खुश दिखाई दे रही थी।
बताया जाता है कि कैटरीना अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए लंदन गई हुई थी, जहां पर रणबीर और उनकी मां नीतू भी थी। तीनों ने ही एक साथ डिनर किया और नीतू ने कैटरीना का साथ काफी इंज्वाय किया।
नीतू कपूर ने 'जब तक है जान' में कैटरीना की मां का किरदार निभाया है। फिल्म में नीतू के साथ रणबीर भी थे। ऐसा पहले भी सुना गया था कि नीतू, रणबीर की गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से खुश नहीं थी। जिसके कारण ही रणबीर, दीपिका से अलग हो गये, लेकिन कैटरीना से नीतू की करीबी देखकर लगता है कि उन्होने कैटरीना के नाम के लिए हां कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications