..................... सलमान और कैटरीना की जोड़ी देख अटकी फैंस की निगाहें, मनीष मल्होत्रा के शो में बिखेरा जलवा । Katrina guides Salman Khan through the ramp as they turn showstoppers for Manish Malhotra - Hindi Filmibeat

सलमान और कैटरीना की जोड़ी देख अटकी फैंस की निगाहें, मनीष मल्होत्रा के शो में बिखेरा जलवा

By Salman

Recommended Video

Katrina Kaif - Salman Khan walk the ramp TOGETHER for Manish Malhotra Show; Watch Video | FilmiBeat

बॉलीवुड के मशहूर डिजायनर मनीष मल्होत्रा काफी समय से सलमान खान और कैटरीना कैफ को एक साथ रैंप पर लाना चाह रहे थे और अंत में ऐसा हो गया। बता दें कि मनीष मल्होत्रा के शो 'ओट कोट्योर (Haute Couture) 2018 में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने महफिल में रौनक का काम किया और साथ में समां बांध दिया। बता दें कि ये आयोजन मनीष मल्होत्रा ने अपने ब्रांड के 13 साल पूरे होने पर किया था जोकि एक बड़ा इवेंट साबित हुआ है।

ये पहली बार नहीं है जब इसका आयोजन मनीष मल्होत्रा ने किया हो क्योंकि इसका सेलेब्रेसन हर मनाया जाता है लेकिन टाइगर और जोया की इस जोड़ी ने इसको स्पेशल बना दिया।

salman khan, kaitrina kaif, manish malhotra, bharat, सलमान खान, कैटरीना कैफ, मनीष मल्होत्रा, भारत

सलमान और कैटरीना के बारे में बात करते हुए मनीष का कहना है कि दोनो को साथ में देखना अक्सर शानदार होता है और इसमें कोई दो राय नही है कि दोनो ने खुद को इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार के तौर पर बनाया है।

दोनो के बारे में मनीष का कहना है कि कैटरीना जहां काफी शांत स्वभाव की है तो सलमान खान काफी खुले और स्वतंत्र विचार वाली पर्सनालिटी है। उनको आप जितना देखोगे आपका मन नहीं भरेगा।

बता दें कि इस शो में जब सलमान और कैटरीना एक दूसरे साथ स्टेज पर उतरे तो मानो माहौल एकदम हसीन हो गया और लोग काफी ज्यादा एंज्वाय कर रहे थे।

हालांकि ये सलमान और कैट के फैंस के लिए तो वैसा है नजारा था जो कि फिल्मों में उनको देखने के लिए होता है। सभी निगाहें बस दोनो पर ही जाकर ठहर गई थी और दोनो साथ में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहे थे।

बता दें कि हाल ही में एक बार फिर से दोनो की जोड़ी फिल्म भारत में एक साथ बन गई क्योंकि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्स से बाहर चली गई है। अली अब्बास जफर फिल्म का निर्देशन कर रहे है और अलवीरा खान फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X