कैटरीना का लुक सीक्रेट

वह जानती हैं कि उनके साथ काम कर रहे कई अभिनेता उनसे ऑन स्क्रीन छोटे नजर आते हैं। यही वजह है कि वह अपने लुक में कुछ इस तरह बदलाव कर देती हैं कि सभी के साथ उनकी जोड़ी मेल खाती है। गौरतलब है कि जब उन्हें इमरान खान, रणबीर कपूर की तरह के चॉकलेटी हीरो के साथ काम करती हैं। वे इस बात का ध्यान रखती हैं और अपने मेकअपमैन कहती हैं कि वह उन्हें उनके बालों में एक हेयरबैंड जरूर लगायें।
चूंकि हेयरबैंड लगाने से वह छोटी उम्र का नजर आती है। साथ ही वे इस बात का भी ख्याल रखती हैं कि उन्हें किस रंग के कपड़े पहनने हैं। ताकि वह उम्र में अपने सह कलाकार से बहुत बड़ी नजर न आये। वही जब वह अक्षय कुमार या रितिक रोशन जैसे कलाकारों के साथ काम करती हैं तो उनकी कोशिश यही होती है कि उनके बाल थोड़े कर्ली नजर आये, ताकि वह थोड़ी बोल्ड व मैच्योर नजर आयें।
यही वजह है कि कैटरीना कैफ के साथ काम कर रहे सभी कलाकारों के साथ उनकी जोड़ी मेल खाती है और उसे दर्शक बेहद पसंद भी करते हैं। गौरतलब है कि वे जल्द ही फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में इमरान खान के साथ नजर आनेवाली हैं। जिसमें वह आपको कई जगहों पर हेयरबैंड लगाती नजर आयेंगी, ताकि उनकी जोड़ी इमरान से मेल खाये।


Click it and Unblock the Notifications











