शाहरुख से डर गईं कैटरीना!

कैटरीना ने कहा "मैं शाहरुख खान को उतना अच्छी तरह से नहीं जानती थी। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में उनके लिए मुश्किल से पांच शब्द कहे होंगे। शाहरुख जो कि सुपस्टार हैं के साथ मैने अपने करियर के नौ साल बिताने के बाद इस साल काम किया है। आप लगातार उन्हें टीवी, मीडिया, फिल्मों और सभी जगह देखते आए हैं। इसलिए जब मैं पहली बार उनके सामने गई तो मेरे मन में थोड़ा सा डर था।"
"लेकिन जब मैने उनके साथ काम करना शुरु किया तो बहुत अच्छा लगा। शाहरुख एक एक्टर के तौर पर बहुत डेडिकेटेड हैं। वो अपने बारे में नहीं सोचने ना ही ये सोचते हैं कि उन्होने फिल्म इंडस्ट्री में कितने समय तक काम किया है। वो बहुत ही हेल्पफुल हैं। वो पहले भी यश जी के साथ काम कर चुके हैं इसलिए वो यश जी के काम करने के स्टाइल को पहचानते हैं। वो जानते हैं कि यश जी मुझसे कैसा काम चाहते हैं। और मुझसे क्या कहना चाह रहे हैं।"
शाहरुख और कैटरीना यशराज बैनर की फिल्म ये 'कहां आ गए हम'में काम कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि ये एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में कैटरीना के अलावा अनुष्का शर्मा भी काम कर रही हैं। ये फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी। इसके पहले कैटरीना और सलमान की फि्लम 'एक था टाईगर' ईद पर रीलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











