'जब तक है जां' में कैट को मिल रहे ज्यादा भाव, अनुष्का नाराज

Katrina Kaif getting more attention in Jab Tak Hai Jaan
अगर ये खबर सलमान खान की किसी फिल्म की होती तो शायद इसे सुनकर किसी को भी ज्यादा शॉक ना लगता लेकिन अगर बात हो रही हो शाहरुख खान की फिल्म की और उसे लेकर ये खबर आ रही हो तो ये सोचने वाली बात है। खबर ये है कि 'जब तक है जां' फिल्म के प्रमोशन में कैट को काफी भाव दिये जा रहे हैं जबकि अनुष्का को इग्नोर किया जा रहा है जैसे कि फिल्म में वो साइड हिरोइन हों।

इस खबर को सुनने के बाद से ही कैट भी काफी परेशान हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी को-स्टार अनुष्का को सुबह के 3 बजे कॉल करके इस बात पर बात की और उनकी गलत फहमी दूर की। कैट ने अनुष्का से कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और अनुष्का भी फिल्म में उतनी ही इंम्पोर्टेंट हैं जितनी वो कैटरीना खुद।

ज्ञात हो कि इस फिल्म में कैट और शाहरुख पहली बार एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं जबकि अनुष्का शर्मा और शाहरुख इससे पहले तुझमें रब दिखता है फिल्म में एक दूसरे के साथ नजर आ चुके हैं और उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया है। फिल्हाल ये तो सच है कि कैट ने हाल ही में टाइगर सलमान खान के साथ यश राज बैनर की फिल्म एक था टाईगर से काफी सफलता हासिल की है और कैट आजकल डिमांड में भी हैं शायद यही सोचकर फिल्म की प्रमोशन टीम कैट को सामने रखकर फिल्म को सफलता दिलाने की कोशिश कर रही है।

खैर बात जो भी हो लेकिन इस खबर से ये तो साबित हो गया कि कैटरीना दिल की बहुत अच्छी हैं और अपनो को-स्टार्स का ध्यान भी रखती हैं। वेल डन कैट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X