अग्निपथ में कैट की चिकनी चमेली पर फिसलेंगे लाखों के दिल
'शीला की जवानी' और बॉडीगार्ड आयटम सांग से सबके होश उड़ा देने वाली कैटरीना कैफ इस बार रितिक रोशन की फिल्म अग्निपथ में 'चिकनी चमेली' बन अपनी अदाओं के जलवे बिखेरने आ रही हैं।
फिल्म 'तीस मार खान' में कैट की जवानी ने सचमुच धूम मचा दी थी, हर किसी की जबान पर शीला की जवानी ही ठाई हुई थी। अब ये एक्ट्रेस चिकनी चमेली बनने जा रही हैं।
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' की रिमेक बना रहे निर्माता करण जौहर ने ट्विटर के जरिए ट्वीट किया कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ एक आइटम सांग में नजर आयेंगी। आगे करण ने लिखा है कि कैटरीना अग्निपथ के आयटम सॉग के लिए जबरदस्त तैयारी कर रही हैं। जो आप सबको झूमने पर मजबूर कर देंगे गाने के बोल हैं चिकनी चमेली...
वैसे तो बॉलीवुड में फिल्म हिट करवाने के लिए आयटम नंबर्स का ही सहारा लिया जा रहा है इससे पहले ऐश्वर्या राय, मलाइका अरोरा, मल्लिका शेरावत ने काफी ठुमके लगाएं हैं अब कैट भी शीला की जवानी के बाद फिल्म अग्निपथ में चिकनी चमेली बनी नज़र आएंगी।
agneepath अग्निपथ करण जौहर कैटरीना कैफ बॉलीवुड रितिक रोशन bollywood hrithik roshan karan johar katrina kaif


Click it and Unblock the Notifications
