कैटरीना को मिली छुट्टी
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से कैटरीना को छुट्टी मिल गयी है। कैट को यहां बुधवार की रात को भर्ती कराया गया था। कैट को उनके लगातार कम होते हीमोग्लोबिन की वजह से हो रही कमजोरी के कारण यहां लाया गया था। सुनने में आया है कि उनकी माइनर सर्जरी हुई है। इस ट्रीटमेंट के बाद उन्हे काफी आराम मिला है और अब वह अपने घर वापस आ गयी हैं।
डॉक्टर्स ने कैट को पूरी तरह से बेड रेस्ट करने के लिए हिदायत दी है। इस लिए घर आने के बाद कैट कुछ दिन घर पर ही रह कर आराम करने वाली हैं। कैट को हेल्थ से संबंधित दिक्कतें पिछले कुछ समय से बार-बार आ रही हैं। इस के बावजूद कैट ने अपना शेड्यूल इतना बिजी कर रखा है कि उनके पास आराम करने का समय ही नहीं होता।
खैर कैट अब ये सलाह मानने वाली हैं। मतलब कैट क्रिसमस की छुट्टियां घर पर ही मनाएंगी। वीर की रिलीज से ठीक पहले कैट को बीमार पड़ना सलमान के लिए काफी मुश्किल होगा। क्योंकि उन्हे अपना समय दो जगह बांटना पड़ेगा। फिर भी इस बार कैट को आराम करना ही चाहिए। यूं हर बार रिस्क लेना ठीक नहीं है कैट बेबी।


Click it and Unblock the Notifications