रणबीर के बर्थ डे पार्टी में सारी माशूकाएं..कैट..दीपिका..

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर आज 30 बरस के हो गये है चंद फिल्मों के जरिये ही लोगों के दिलो तक पहुंचे रणबीर कपूर ने माशूकाएं बहुत सारी बना ली हैं। जैसे दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, नरगिस फाकरी और प्रियंका चोपड़ा।

जिस किसी के भी साथ रणबीर ने काम किया उनका नाम उससे जोड़ दिया गया। लेकिन रणबीर ने हमेशा कहा कि दीपिका को छोड़कर उन्होंने कभी भी किसी से प्यार नहीं किया। बस दीपिका ही थी जिनसे उन्हे कभी, किसी जमाने में मोहब्बत थी लेकिन वो रिश्ता अब रहा नहीं, हम आज बस अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं।

लेकिन बाकियों का क्या? हो सकता है रणबीर इन हसीनाओं से दिल ना लगाते हों लेकिन हुस्न की परियों का दिल तो मीठी बर्फी रणबीर पर आ ही सकता है तभी तो रणबीर की बर्थडे पार्टी में अपने काम को छोड़कर हर अभिनेत्री पहुंची । बाकी सब तो ठीक है लेकिन रणबीर की पार्टी में कैटरीना भी आयीं जो कि सलमान की पार्टी छोड़कर कहीं भी जाना पसंद नहीं करती हैं।

खैर अब यह सिर्फ हसीनाओं की दोस्ती थी या और कुछ, यह तो नहीं पता, लेकिन सच्चाई यही है कि इन सारी तथाकथित माशूकाओं ने रणबीर की बर्थडे पार्टी में पहुंचकर चार-चांद लगा दिये। सभी ने दिल से रणबीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और ऊपर वाले से उनकी कामयाबी और लंबी उम्र की दुआ मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X