कैटरीना बनी नक्षत्र की ब्रैंड एंबेसडर

इस मौके पर अपनी प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए कैटरिना ने कहाः मुझे खुशी है कि मुझे 'नक्षत्र" की ब्रांड एंबेसेडर के रूप में चुना गया। मुझे लगता है यह मेरे व्यक्तित्व को पूरी तरह से जंचता है क्योंकि मुझे आभूषणों का काफी शौक है। अपने ब्रांड एंबेसेडर बनने की खुशी में कैटरिना ने स्वीकार कर लियाः अब किसी भी फंक्शन पर जाने से पहले मुझे आभूषणों के बारे में सोचना नहीं पडेगा। पहले मैं अपनी सहेलियों से उनके आभूषण मांगकर काम चलाया करती थी मगर अब मेरी यह समस्या 'नक्षत्र" ने दूर कर दी है।
ऐश्वर्या राय बच्चन को रिप्लेस करते हुए खुद को 'नक्षत्र" की ब्रांड एंबेसेडर के रूप में देखना कैसा लग रहा है ? इस सवाल के जवाब में कैटरिना ने बडी सफाई से कहाः देखिए ब्रांड एंबेसेडर बनाने का फैसला पूरी तरह से 'नक्षत्र" का है, इसमें मैं कुछ नहीं कह सकती। कैटरिना के इस दो टूक जवाब से हमें यह जानने में ज़रा भी वक़्त नहीं लगा कि कैटरिना, ऐश्वर्या से जुडे इस विवादास्पद सवाल से बचना चाहती हैं। फिल्मों में भी कई अभिनेत्रियों को रिप्लेस करते हुए उनकी जगह फिल्में हथियाने के सवाल पर कैटरिना ने एक बार फिर अपना पक्ष रखते हुए कहाः ऐसा नहीं है। सभी की तरह मैं भी अलग हूं। हम सबमें कोई ना कोई खूबियां होती हैं। जो मैं दे सकती हूं वह कोई और नहीं दे सकता और जो वो दे सकते हैं वह शायद मैं ना दे सकूं। दरअसल कोई किसी से ना बहुत अच्छा है और ना बुरा। अपनी बात आगे बढाते हुए कैटरिना ने कहाः इन दिनों जितनी फिल्में मुझे मिल रही हैं मैं उन सबसे काफी खुश और संतुष्ट हूं। सो मुझे किसी की फिल्म हथियाने की कोई ज़रूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications