खेलो बार्बी डॉल कैटरीना से
बार्बी कैटरीना भारत पहुँच चुकी है। बार्बी डॉल की पचासवीं वर्षगाँठ पर कैटरीना की बार्बी भारत सहित सभी देशों में उतरेगी। कैटरीना ने मुंबई में बार्बी डॉल के लिए आयोजित विशेष फैशन शो में भाग लिया। इस अवसर पर कैटरीना ने फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला की बेटी निकिशा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी। सेम ड्रेस पहने हुए बार्बी डिजाइन की गयी है।
कैटरीना का इस बाबत कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा बन कर वह काफी खुश हैं और ये काफी रोमाँचकारी है। इस समय वह अपनी फिल्मों के प्रमोशन की वजह से मुंबई से बाहर हैं। इसलिए अभी तक बार्बी डॉल देख नहीं पायीं। पर मुंबई लौटते ही वह सबसे पहले बार्बी डॉल देखना चाहेंगीं।
कैटरीना पहली ऐसी इंडियन सेलिब्रिटी हैं जिनकी बार्बी डॉल बनायी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications











