दस का दम में दिखेंगी कैटरीना कैफ
करीना कपूर, करिश्मा कपूर, दलेर मेंहदी, मिका सिंह, मल्लिका शेरावत और विजेंदर सिंह के बाद अब कैटरीना कैफ और नील नीतिन मुकेश सलमान के शो दस का दम में नजर आने वाले है।
इस शो में दोनों अपनी आगामी फिल्म न्यूयार्क का प्रमोशन भी करेंगे। फिल्म जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में है लेकिन शो में उनका आना निश्चित नही है। जॉन के न आने के पीछे सलमान के साथ एक रॉक कंसर्ट के दौरान हुई कहासुनी भी माना जा रहा है।
अब जॉन भले ही न आए लेकिन फिल्म के प्रमोशन के लिए कैटरीना कैफ ही काफी है। फिर उनका साथ देने के लिए नील नीतिन मुकेश तो है ही।
कैटरीना कैफ दस का दम नील नीतिन मुकेश न्यूयार्क बालीवुड bollywood dus ka dum john abraham katrina kaif neil nitin mukesh newyork salman khan


Click it and Unblock the Notifications