लंदन में मना कैटरीना का 25वां जन्‍मदिन

By Staff

अभिनत्री कैटरीना कैफ आज अपना पच्‍चीसवां जन्‍मदिन लंदन में मना रहीं है। उनके साथ उनका पूरा परिवार रहेगा। उनके परिवार में उनकी मां, छ बहन और एक भाई है। कैट के माता पिता में अलगाव हो चुका है।

पिछली बार के कड़वे अनुभव से गुजरने के बाद कैट ने इस बार अपना जन्‍मदिन लंदन में मनाने की सोची। गौरतलब हो कि पिछले साल जन्‍मदिन पर सलमान खान और शाहरुख खान में लड़ाई हो गई थी जिसकी वजह से कैटरीना का मूड खराब हो गया था।

कैट को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए यहां क्लिक करें

कैटरीना का जन्म 16 जुलाई 1984 को हांगकांग में हुआ। कश्मीरी पिता मोहम्मद कैफ व ब्रिटिश मां सुजेन की संतान कैट ने अपने माता-पिता से अलगाव के बाद हवाई में कुछ दिन बिताए और फिर वापस ब्रिटेन चली आईं।

चौदह साल की उम्र में एक मॉडलिंग एजेंट ने उन्हें एप्रोच किया और उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की। उनका पहला मॉडलिंग एसायनमेंट एक ज्वेलरी के लिए था। इसके बाद तो उन्होंने लुदन में मॉडलिंग जारी रखी। मॉडलिंग करते हुए ही उन पर नजर पड़ी फिल्म मेकर कैजाद गुस्ताद की।

उन्होंने कैट को फिल्म बूम से मुंबई की राह दिखाई। लेकिन यहां आने के बाद कैटरीना को बॉलीवुड ने अपनाने में हिचकिचाहट दिखाई क्योंकि कैटरीना की हिन्दी अच्छी नहीं थी। उसके बाद कैटरीना ने फिल्म सरकार में छोटी लेकिन असरदार भूमिका निभाई।

उसके बाद उन्होंने मैंने प्यार क्यों किया जिसमें उनके साथ सलमान खान थे। इस फिल्म के बाद से उनका नाम सलमान के साथ जोड़ा जाने लगा। और यहां तक कहा जाने लगा था कि कैट को फिल्में सलमान के कारण मिल रहीं हैं लेकिन कैटरीना ने इसे गलत साबित कर दिया।

कैट ने फिल्म नमस्ते लंदन में अक्षय कुमार के साथ शानदार अभिनय कर इन सारी बातों को गलत साबित कर दिया और जता दिया कि उन्हें फिल्में सलमान के कारण नहीं बल्कि उनके अपने अभिनय के बल पर मिलती हैं।

उसके बाद तो कैटरीना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्म दे रही हैं। जिनमें अपने, पार्टनर, वेलकम, रेस, सिंह इज किंग, युवराज और 2009 में न्यूयॉर्क शामिल हैं। और इसके साथ ही बार्बी बनाने वाली कंपनी ने कैट को बार्बी के रूप में चुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X