सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की ये तस्वीरें वायरल, देखने वाले देखते रह गए
Recommended Video
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन आजकल लव आजकल 2 की शूटिंग कर रहे हैं और इस दौरान दोनों ने शिमला की सड़कों पर चहलकदमी करने की ठानी। चूंकि कार्तिक और सारा जहां जाते हैं उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं इसलिए दोनों ने अपना मुंह छिपाकर टहलने की सोची लेकिन फैन्स ने झट से उन्हें पहचान लिया। अब कार्तिक - सारा की तसवीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान आजकल इम्तिाज़ अली की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को लव आजकल 2 कहा जा रहा था लेकिन खबर है कि मैडॉक फिल्म्स ने इस फिल्म का नाम आजकल नाम से रजिस्टर करवाया है।

गौरतलब है कि इम्तियाज़ अली की पिछली फिल्म जब हैरी मेट सेजल के नाम से भी लोग जुड़ नहीं पाए थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। जबकि ये वही इम्तियाज़ अली हैं जिन्होंने जब वी मेट का नाम तय करने के लिए रेडियो पर घोषणा की थी और लोगों को कई नाम का ऑप्शन देकर सुझाव मांगे थे।
अब देखना है कि वाकई सारा और कार्तिक की फिल्म का नाम आजकल निकलता है या कुछ और। फिल्म की शूटिंग से कई तस्वीरें और वीडियो लीक हो चुके हैं और लोग इसे केवल पब्लिसिटी स्टंट का नाम दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications