'मुझे ज़रूरत ही नहीं साइज़ ज़ीरो फ़िगर की'

By Jaya Nigam
'मुझे ज़रूरत ही नहीं साइज़ ज़ीरो फ़िगर की'

फ़िल्म 'तीस मार खां' के एक दृश्य में कटरीना कैफ़

करीना कपूर के साइज़ ज़ीरो फ़िगर ने ख़ासी सुर्ख़ियां बटोरीं. उसके बाद हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में इसका चलन ख़ूब बढ़ा. लेकिन कटरीना कैफ़ को इसकी कोई चाहत नहीं है.

कटरीना के मुताबिक़ फ़राह ने उन्हें बिलकुल अलग ढंग से पेश किया.

फ़िल्म 'तीस मार खां' के गाने 'शीला की जवानी' में काफ़ी ग्लैमरस नज़र आ रहीं कटरीना से जब पूछा गया कि क्या इस गाने के लिए उन्होंने साइज़ ज़ीरो फ़िगर पाने की कोशिश की, तो वो बोलीं, "मुझे लगता है कि मेरी जितनी ऊंचाई है, उसके हिसाब से तो मैं साइज़ ज़ीरो फ़िगर हासिल कर ही नहीं सकती. और वैसे भी मुझे नहीं लगता कि मुझे इसकी ज़रूरत भी है."

कटरीना ने मुंबई में फ़िल्म के बारे में मीडिया से चर्चा के दौरान ऐसा कहा. गाने के बारे में आगे बात करते हुए कटरीना कहती हैं, "मैंने 'शीला की जवानी' में उत्तेजक कपड़े नहीं पहने हैं. बस गाने का अंदाज़ बिलकुल बिंदास है. और मैंने खुलकर डांस किया है."

उनके साथ मौजूद 'तीस मार खां' की निर्देशक फ़राह ख़ान ने बताया कि कटरीना ने इस गाने के लिए कड़ी मेहनत की. कई बार तो वो इतनी रिहर्सल करती थीं कि उन्हें ज़बरदस्ती घर भेजा जाता था.

फ़िल्म में जिस तरह से कटरीना को पेश किया गया है, उससे वो बहुत ख़ुश हैं और निर्देशक फ़राह ख़ान की तारीफ़ करते नहीं थकतीं.

वो कहती हैं, "फ़राह अपनी फ़िल्मों की हीरोइनों को बेहद ग्लैमरस अंदाज़ में पेश करती हैं. मैंने जैसा सोचा था उससे भी बेहतर तरीके से उन्होंने मुझे प्रस्तुत किया है. मेरा इस फ़िल्म में जैसा लुक है, वैसी मैं इससे पहले किसी फ़िल्म में नहीं लगी."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X