..................... Katika Community filed case on baahubali makers because of one dialogue - Hindi Filmibeat

कटप्पा के एक डायलॉग से गुस्साए लोग..कतिक समुदाय ने किया केस दर्ज

कतिक समाज ने बाहुबली के मेकर्स पर केस दर्ज किया है कि फिल्म के डायलोग की वजह से उनकी भावनाओं को आहत पहुंचा है।

By Shweta

बाहुबली 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म की तारीफ हो रही है और इतनी जबरदस्त सफलता के बाद किसी तरह की कंट्रोवर्सी ना हो ये तो कभी हो ही नहीं सकता । बाहुबली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल फिल्म के एक डायलोग से कतिक समुदाय काफी नाराज है और इसलिए उन्होंने फिल्म के मेकर्स पर केस किया है।

फिल्म के एक सीन में कटप्पा कहता है 'कतिक चिकती' बोलते हैं। इसका इस समुदाय का कहना है कि यह डायलॉग उनके समुदाय के नाम के लिए अपमानजनक है। इस समुदाय ने सेंसर बोर्ड के पास भी शिकायत की है। उनकी मांग है कि फिल्म से वह शब्द हटाए जाएं।

katika-community-filed-case-on-baahubali-makers-because-of-one-dialogue

उन्होंने साथ ही कहा है कि "हम कसाई खाने में काम करते हैं ताकि लोगों बकरी, चिकन, भेड़ आदि का मांस उपलब्ध करा सकें। हम ये रोजी रोटी कमाने के लिए करते हैं ना कि इसलिए क्योंकि हम क्रूर हैं। जबकि फिल्म में कुछ इसी तरह से हमें दिखाया जो गलत है।"

फिल्म को हालांकि इस तरह की कंट्रोवर्सी से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई लगातार जारी है और अब फिल्म ऐसा लग रहा है एक एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X