कठुआ रेप केस: अमिताभ बच्चन बोले इस विषय पर बात करने में घिन आ रही है, भयानक है ये

Recommended Video

Amitabh Bachchan gets EMOTIONAL on Kathua case; calls it 'disgusting' | FilmiBeat

कश्मीर का कठुआ रेप केस की आग थमने का नाम ही नहीं ले रही है और लोग इस बात से खासे नाराज है कि अभी इस मामले में रेप के आरोपियों को लेकर कोई फैसला नहीं आया है। लोगों की गंभीर प्रतिक्रिया के बीच मे अमिताभ बच्चन का भी बयान इस केस को लेकर आया है। दरअसल अमिताभ बच्चन कहते है कि इस केस के विषय पर बात करने पर भी घिन आ रही है।

इस विषय को लेकर वो काफी आश्चर्य में भी है। बता दे कि इसके अलावा बॉलीवुड की कई और हस्तियां इस विषय को लेकर काफी ज्यादा नाराज है। अमिताभ बच्चन ने ये बात 102 नॉट आउट के एक इवेंट के दौरान बोली।

Amitabh bachchan, 102 not out, अमिताभ बच्चन, 102 नॉट आउट

जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि वो इस विषय में बात नहीं करना चाहते है क्योंकि उनको इस बारे में बात करने पर घिन आ रही है। साथ ही उन्होने कहा कि ये काफी भयानक है और इस विषय में सोचने पर भी अजीब लग रहा है।

बता दें ये मामला कश्मीर के कठुआ का है जहा पर एक 8 साल की बच्ची का बालात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में 4 लोग को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है और देश उन सबको तुरंत फासी देने की मांग कर रहा है।

बता दें कि जिस बच्ची का गैंगरेप किया उसको पहले अपहरण करके ले जाया गया और एक मंदिर के गर्भगृह में उस बच्ची के साथ 8 दिन तक लगातार गैंगरेप किया गया।

इतना करने के बाद भी बच्ची को उन लोगों ने छोड़ा नहीं और उसको जान से मारकर जंगल में फेक दिया। बता दें कि इस पूरे मामले में एक पुलिसकर्मील दीपक सिंह खजूरिया भी शामिल है।

इस मामले को लेकर पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है और जगह जगह कैंडिल मार्च निकाले जा रहे है। बॉलीवुड की हस्तियों की बात करें तो इस मामल में सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर समेत हिंदी सिनेमा के कई लोग इस मामले पर अपनी राय दे चुके है।

इस मामले की बात करें तो ये मामला अब सिर्फ भारत का नहीं बचा है बल्कि विदेशों मे भी इस विरोध की आग पहुंच चुकी है। हाल ही में कई देशों से तस्वीरें सामने आई थी जहां बच्ची के लिए इंसाफ मांगते लोग सड़को पर उतर आए थे।

सोशल मीडिया से लेकर मेन मीडिया तक हर जगह ये केस चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस मामले में सिर्फ और सिर्फ दोषियों की फांसी चाहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X